विप्र फाउंडेशन उदयपुर द्वारा गणपति वाटिका में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम संपन्न
उदयपुर। आज बोहरा गणेश जी स्थित गणपति वाटिका में विप्र फाउंडेशन उदयपुर द्वारा होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उदयपुर शहर के सभी विप्र समाज के अध्यक्ष, महामंत्री सहित समाज के प्रतिनिधि एवं विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। सभी ने मिलकर आगामी परशुराम जी जन्मोत्सव के सभी कार्यक्रमों विशेष रूप से शोभायात्रा को भव्य बनाने पर मंथन किया एवं सभी समाजों ने अपने-अपने स्तर पर कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये, सभी ने अधिकाधिक संख्या में सम्मिलित होने व काउंटर,स्वागत गेट,झांकियां आदि के माध्यम से अपनी सहभागिता हेतु विश्वास दिलाया। कार्यक्रम में हर समाज ने…
