Breaking News

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का डबोक एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकताओं द्वारा स्वागत किया गया

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का डबोक एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकताओं द्वारा स्वागत किया गया

उदयपुर। 20 अप्रैल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का डबोक एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकताओं द्वारा स्वागत किया गया। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि आज प्रातः डबोक एयरपोर्ट पर आए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का उदयपुर देहात एवं उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा जिलाध्यक्ष कचरू लाल चौधरी एवं फतह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, एआईसीसी सदस्य दिनेश खोड़निया, पीसीसी महासचिव पंकज शर्मा, उदयपुर शहर जिला…
Read More
‘अपनों से अपनी बात ‘ आज से

‘अपनों से अपनी बात ‘ आज से

उदयपुर, 20 अप्रैल।  नारायण सेवा संस्थान के हिरण मगरी सेक्टर -4 स्थित मानव मंदिर में त्रिदिवसीय 'अपनों से अपनी बात' कार्यक्रम आज से आरंभ होगा। इसमें देश के विभिन्न भागों से निःशुल्क सर्जरी एवं कृत्रिम हाथ-पांव लगवाने के लिए आने वाले दिव्यांगों में कौशल विकास और उनके प्रति सामाजिक उत्तरदायित्व पर चर्चा होगी। संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल मुख्य वक्ता होंगे। कार्यक्रम को ' संस्कार' चैनल से देशभर में प्रसारित किया जाएगा। संस्थान प्रवक्ता ने बताया कि अपराह्न 4 से 7 बजे तक होने वाले इस कार्यक्रम में व्यवस्थित जीवन प्रबंधन पर विचार साझा किए जाएंगे।
Read More
पेसिफिक यूनिवर्सिटी में बिजनेस स्टडीज छात्रों को भावभीनी विदाई

पेसिफिक यूनिवर्सिटी में बिजनेस स्टडीज छात्रों को भावभीनी विदाई

उदयपुर, 19 अप्रैल : पेसिफिक इंस्टिट्यूट ऑफ बिजनेस स्टडीज में बीबीए, बीबीए ग्लोबल और बी.कॉम अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को यादगार फेयरवेल समारोह में विदाई दी गई। जूनियर छात्रों ने सीनियर्स को टाइटल्स और स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम में एकल व समूह नृत्य, गायन, शायरी और रैंप वॉक जैसी रंगारंग प्रस्तुतियां देखने को मिलीं। मंच से छात्रों ने कॉलेज की सुनहरी यादें साझा कर शिक्षकों और प्रशासन का आभार जताया। कई छात्रों ने पेसिफिक में ही आगे एमबीए और एम.कॉम. करने की इच्छा जताई। प्राचार्य डॉ. अनुराग मेहता ने सरलता, सादगी और सोच पर नियंत्रण जैसे जीवनोपयोगी टिप्स दिए।…
Read More
कार्गो से गायब हुए कार्टन

कार्गो से गायब हुए कार्टन

उदयपुर, 19 अप्रैल : शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में ईगल कार्गो सर्विसेज के जरिए भेजे गए घरेलू सामान के 8-10 कार्टून गायब हो गए। शिकायतकर्ता अमित सोनी पुत्र डॉ. डी.आर. सोनी निवासी कमला नेहरू नगर जोधपुर ने रिपोर्ट दी कि 30 मार्च को जोधपुर से ईगल कार्गो सर्विस के माध्यम से अपना फर्नीचर, कपड़े और चांदी के सामान उदयपुर भिजवाए थे। सामान पहुंचने पर कई कार्टन नहीं मिले। बार-बार संपर्क के बावजूद ईगल कार्गो संचालक जयबीर ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर अमित ने सुखेर थाने में मामला दर्ज कराया, जहां पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।…
Read More
थाने से सीधे अस्पताल पहुंचा युवक, मां का आरोप – पुलिस ने मारा, अब मिलने नहीं दे रही

थाने से सीधे अस्पताल पहुंचा युवक, मां का आरोप – पुलिस ने मारा, अब मिलने नहीं दे रही

उदयपुर, 19 अप्रैल : जिले के खेरवाड़ा क्षेत्र में एक युवक के साथ कथित पुलिस बर्बरता का मामला सामने आया है। एमबी अस्पताल में भर्ती 19 वर्षीय अभिषेक मीणा की मां लीला देवी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लीला देवी का कहना है कि 17 अप्रैल को पुलिस बिना किसी पूर्व सूचना के उनके बेटे को घर से उठा ले गई। अगली सुबह उन्हें पुलिस का फोन आया, जिसमें बताया गया कि अभिषेक को उदयपुर कोर्ट में पेश किया जा रहा है, लेकिन कुछ ही मिनटों में दूसरा कॉल आया कि वह एमबी अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे –…
Read More
युवक की दर्दनाक हत्या, गुप्तांग पर मिर्ची लगाकर पार्क में फेंका शव

युवक की दर्दनाक हत्या, गुप्तांग पर मिर्ची लगाकर पार्क में फेंका शव

उदयपुर, 19 अप्रैल : उदयपुर के पास उदयसागर झील के नजदीक एक पार्क में शनिवार सुबह युवक का खौफनाक हालत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भल्लों का गुड़ा निवासी शंकर डांगी के रूप में हुई है। उसके शरीर पर धारदार हथियार से किए गए कई घाव थे और गुप्तांग पर मिर्ची लगी हुई थी, जिससे हत्या की बर्बरता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। परिजनों के अनुसार शंकर को शुक्रवार रात किसी का फोन आया था, जिसके बाद वह घर से निकला और फिर वापस नहीं लौटा। फोन भी लगातार बंद रहा। अगली…
Read More
बारात का इंतजार था, आ गई प्रशासनिक टीम

बारात का इंतजार था, आ गई प्रशासनिक टीम

जिला प्रशासन, बाल कल्याण समिति एवं चाइल्ड हेल्पलाइन ने दो नाबालिग बहनों की रूकवाई शादी उदयपुर, 19 अप्रेल। जिला प्रशासन, बाल कल्याण समिति बाल अधिकारिता विभाग एवं चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग बहनों का विवाह रूकवाया। ग्राम पंचायत साकरिया खेड़ी के गांव भीमल चारणान में रविवार रात दो नाबालिग बहनों की शादी करवाने की तैयारी थी। जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव एवं एडीजे कुलदीप शर्मा को सूचना मिलने पर उन्होंने बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक केके चंद्रवंशी को सूचित कर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। सहायक निदेशक के निर्देशन में टीम का गठन कर…
Read More
विद्यापीठ – महामना मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय पत्रकारिता रत्न सम्मान सम्मारोह

विद्यापीठ – महामना मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय पत्रकारिता रत्न सम्मान सम्मारोह

अभिषेक श्रीवास्तव को ‘‘ महामना मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय पत्रकारिता रत्न सम्मान से नवाजा   उदयपुर  19 अप्रेल  / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार को प्रतापनगर स्थित कुलपति सचिवालय के सभागार में आयोजित महामना मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय पत्रकारिता रत्न सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुखाडिया विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुनिता मिश्रा, कुलाधिपति भंवर लाल गु र्जर, कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत, राजस्थान पत्रिका के सम्पाद अभिषेक श्रीवास्तव, रजिस्ट्रार डाॅ. तरूण श्रीमाली ने माॅ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखीय कार्य करने,…
Read More
100 ग्राम गांजे के साथ एक गिरफ्तार

100 ग्राम गांजे के साथ एक गिरफ्तार

उदयपुर, 19 अप्रैल : जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सूरजपोल थाना पुलिस ने शुक्रवार को 100 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी रतन सिंह चौहान व टीम ने रेलवे कॉलोनी 100 फीट रोड क्षेत्र से राहुल पुत्र शिवलाल निवासी फतहनगर हाल पारस उदयपुर को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 100 ग्राम कैनाविस (गांजा) बरामद हुआ। आरोपी अवैध रूप से गांजा रखकर उसका परिवहन कर रहा था। पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
Read More
सनातन संस्कृति की विरासत परमार्थ: खराड़ी

सनातन संस्कृति की विरासत परमार्थ: खराड़ी

दिव्यांगों के सशक्तीकरण में सरकार व समाज के प्रयास सराहनीय: जैन नारायण सेवा संस्थान में निःशुल्क दिव्यांग चिकित्सा शिविर का उद्घाटन उदयपुर,19 अप्रैल। जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि भारतीय जीवन पद्धति में संस्कारों का बड़ा महत्व है और इन संस्कारों में भी परमार्थ सर्वोपरि है। यह बात उन्होंने शनिवार को नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ परिसर में निशुल्क दिव्यांग चिकित्सा शिविर के उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही।  उन्होंने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम सनातन संस्कृति की विरासत है, जिसे बनाए रखते हुए हमें देश के विकास में योगदान देना है। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय…
Read More
error: Content is protected !!