Breaking News

उदयपुर की महिलाएं और पुरुष दिखाएंगे अपना कुकिंग टैलेंट, “उदयपुर मास्टर शेफ” प्रतियोगिता 20 अप्रैल को – मुकेश माधवानी

उदयपुर की महिलाएं और पुरुष दिखाएंगे अपना कुकिंग टैलेंट, “उदयपुर मास्टर शेफ” प्रतियोगिता 20 अप्रैल को – मुकेश माधवानी

उदयपुर। उदयपुर मास्टर शेफ, राजस्थान सिंधी संगत ,और रोटरी क्लब उदयपुर अशोका के संयुक्त तत्वावधान में ' समर स्पेशल कुकिंग ' नाम से एक खास कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आज अशोका पैलेस के मधुश्री बैंक्वेट हॉल में दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा। इस प्रतियोगिता में पुरुष और महिलाएं दोनों ही भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों को गर्मियों के अनुसार एक स्टार्टर डिश तैयार करनी होगी। सभी प्रतियोगियों को 30 मिनट का समय मिलेगा जिसमें वे अपनी डिश तैयार करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक व्यंजनों का परीक्षण किया जाएगा।…
Read More
पुत्री को भगाकर ले जाने का प्रकरण दर्ज

पुत्री को भगाकर ले जाने का प्रकरण दर्ज

प्रतीक जैन खेरवाड़ा, उपखंड नयागांव के पहाडा थाना क्षेत्र में नगर गांव निवासी पर्वत सिंह पुत्र वजे सिंह गरासिया उम्र 45 वर्ष में थाने में प्रकरण दर्ज कराया कि 23 मार्च शाम को पोगरा थाना खेरवाड़ा निवासी भरत पुत्र जीवतराम रोत उसकी पुत्री को बहला फूसला कर भाग कर ले गया है। प्रार्थी पर्वत सिंह ने 18 अप्रैल देर शाम थाने में प्रकरण दर्ज कराया। थाना अधिकारी उम्मेदी लाल ने बताया कि प्रार्थी द्वारा दर्ज कराए गए प्रकरण के आधार पर हेड कांस्टेबल अजीत सिंह द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।
Read More
तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

खेरवाड़ा,उपखंड मुख्यालय के नजदीक कारछा गांव में हनुमान मंदिर जीर्णोद्धार एवं तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन हुआ। तीन दिवसीय प्रतिष्ठा के दौरान आचार्य पुरण प्रकाश उपाध्याय एवं विष्णु आमेटा के सानिध्य में हिमाद्री स्नान, प्रायश्चित, संकल्प, कलश यात्रा, गणपति स्थापना, पूजन, आरणी मंथन, कुंड पूजन, स्थापित देवताओं का पूजन आदि धार्मिक कार्य संपादित किए गए। शिखर कलश, धर्म ध्वजा का बैंड बाजा के साथ शोभायात्रा के रूप में नगर भ्रमण कराया गया। महोत्सव के अंतिम दिन मूर्ति, ध्वज एवं कलश प्रतिष्ठा के साथ ही हवन कुंड में आहुतियां प्रदान की गई। मुख्य यजमान का सौभाग्य राजेश कुमार भाटिया…
Read More
डी पी एस, उदयपुर के छात्रों का जेईई मेन परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

डी पी एस, उदयपुर के छात्रों का जेईई मेन परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के सात विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित जेईई मेन परीक्षा में 95 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। विद्यालय के प्राचार्य संजय नरवरिया ने बताया कि अध्ययन के प्रति समर्पित झूलन मुखर्जी (99.55), झेलम मुखर्जी (99.44), अथर्व व्यास (98.77), अमृता सोनी (98.5), कुंज हरयानी (98.22), सुजल पोरवाल (96.78), चंदन सिंह (96.03) ने अपने अथक परिश्रम व लगन से यह सफलता अर्जित की है। उन्होंने बताया कि ये सभी छात्र प्रारंभ से ही होनहार और परिश्रमी हैं। इन्होंने अब तक की सभी परीक्षाओं में अपनी प्रतिभा के बल पर सर्वश्रेष्ठ…
Read More
रोटरी क्लब दृष्टि, गर्मी में प्रोजेक्ट प्यास बुझाओ में परिंडे और पानी की टंकी का वितरण

रोटरी क्लब दृष्टि, गर्मी में प्रोजेक्ट प्यास बुझाओ में परिंडे और पानी की टंकी का वितरण

1000 निःशुल्क परिंडे वितरण करने का है लक्ष्य उदयपुर। रोटरी क्लब दृष्टि की ओर से आज रोटरी प्रान्त 3056 की प्रान्तपाल रोटे. राखी गुप्ता की क्लब की अधिकारिक यात्रा एनआईसीसी परिसर में आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रान्तपाल राखी गुप्ता ने कहा कि प्रान्त में 87 रोटरी क्लब सेवा कार्यो में लगे हुए है। क्लब ने इस वर्ष जो सेवा कार्य किये वे सराहनीय है। महिला सशक्तिकरण के तहत क्लब ने वमून ड्राईविंग कोर्स प्रारम्भ किया,जिससे अनेक महिलायें लाभान्वित हो रही है।  शेष कार्यकाल में क्लब द्वारा और भी विशेष कार्य किये जायेंगे। क्लब संरक्षक डॉ. स्वीटी छाबड़ा ने…
Read More
जल सेवा महान् सेवा, एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन समाज सेवा में लगा रहे:  कुलपति डॉ मिश्रा

जल सेवा महान् सेवा, एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन समाज सेवा में लगा रहे:  कुलपति डॉ मिश्रा

डिपार्टमेंट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी एंड डिजाइनिंग में वाटर कूलर व आरओ प्लांट का शुभारंभ उदयपुर। मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ सुनीता मिश्रा ने कहा कि जल सेवा एक महान सेवा है। जल के बिना सब कुछ अधूरा है। एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन ने डिपार्टमेंट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी एंड डिजाइनिंग को वाटर कूलर व आरओ प्लांट भेंट कर एक ऐसा सेवा कार्य किया है जो हमेशा याद रखा जाएगा। कुलपति डॉ मिश्रा शुक्रवार को यहां सुखाडिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित डिपार्टमेंट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी एंड डिजाइनिंग में वाटर कूलर व आरओ प्लांट के शुभारंभ अवसर पर बोल रही थी। उन्होंने…
Read More
संसदीय संकुल विकास परियोजना से लोकल रिसोर्स, लोकल टेलेन्ट और लोकल मार्केट विकसित होगा: वी. सतीश

संसदीय संकुल विकास परियोजना से लोकल रिसोर्स, लोकल टेलेन्ट और लोकल मार्केट विकसित होगा: वी. सतीश

कांग्रेस के समय जनजाति विकास की योजनाएं दिल्ली बैठकर बनती थी, मोदी जी के कालखंड में ये धरातल के अनुभव से बनती है: वी. सतीश -उदयपुर संसदीय क्षेत्र में दो संकुल विकास परियोजना का शुभारंभ उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी के संघटक वी. सतीशजी ने कहा कि आजादी के बाद से उपेक्षित रहे जनजातीय क्षेत्र में लोकल रिसोर्स, लोकल टेलेन्ट और लोकल मार्केट को विकसित करने के उद्देश्य को लेकर संसदीय संकुल विकास परियोजना की परिकल्पना भाजपा द्वारा की गई है। इस परियोजना से जनजाति क्षेत्र में हो रहे पलायन को रोक कर गांव के प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करके रोजगार…
Read More
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड ने महाराष्ट्र में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड ने महाराष्ट्र में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया

डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस, देश के रक्षा मंत्री राजनाथ, राज्यपाल बागडे की मौजूदगी में किया  उदयपुर. मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य व महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की अश्वारूढ़ प्रतिमा का अनावरण किया। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह स्मारक समिति छत्रपति संभाजी नगर के विशेष आमंत्रण पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर स्तिथ कनॉट प्लेस गार्डन में महाराणा प्रताप की अश्वारूढ़ प्रतिमा का अनावरण किया। डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने प्रतापी प्रताप की प्रतिमा…
Read More
यूडीए ने सीज किया सज्जनगढ़ ईको सेंसिटिव जोन में अवैध रूप से बना एलपीके रिसोर्ट

यूडीए ने सीज किया सज्जनगढ़ ईको सेंसिटिव जोन में अवैध रूप से बना एलपीके रिसोर्ट

-यूडीए से न स्वीकृति न रूपांतरण, न भू-उपयोग परिवर्तन -राजेश वर्मा उदयपुर, 18 अप्रैल: उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने शहर से सटे सज्जनगढ़ ईको सेंसिटिव जोन में बिना अनुमति, बिना रूपांतरण एवं बिना भू-उपयोग परिवर्तन करवाए अवैध रूप से बनाए गए एलपीके क्लब एंड रिसोर्ट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीज किया। यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि प्राधिकरण क्षेत्राधिकार में राजस्व ग्राम उपली बड़ी के आराजी संख्या 3436/19, 3428/18 सज्जनगढ़ वन्य जीव अभ्यारण्य के ईको सेंसिटिव जोन में बिना स्वीकृति, बिना रूपांतरण एवं बिना भू-उपयोग परिवर्तन करवाए एलपीके क्लब एवं होटल द्वारा अवैध निर्माण कर व्यवसायिक गतिविधियां संचालित…
Read More
लोगों की लापरवाही से विद्युत ट्रांसफार्मर में लग रही आग

लोगों की लापरवाही से विद्युत ट्रांसफार्मर में लग रही आग

राजेश वर्मा उदयपुर, 18 अप्रैल: लोगों की छोटी सी लापरवाही के चलते इन दिनों भीषण गर्मी के बीच विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लग रही है और उससे घंटों विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। इससे फिर जनता खुद ही परेशान हो रही है। भीषण गर्मी के बीच इन दिनों कई स्थानों पर लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लगने की शिकायतें आ रही है। बीती रात को विश्वविद्यालय मार्ग पर ए-वन स्कूल के पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में नीचे पड़े कचरे में आग से क्षति हुई। इसी तरह शुक्रवार को शक्तिनगर क्षेत्र में चिंगारी गिरने से कचरे में आग से ट्रांसफार्मर…
Read More
error: Content is protected !!