बाइक सवार लोगो के साथ लूट करने व मारपीट कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में 03 अभियुक्त गिरफ्तार
विधि सेसघर्षरत बालक डिटेन अभियुक्तों से लूटा गया माल बरामद खेरवाड़ा, तहसील के थाना बावलवाडा में दिनांक 16.04,2025 को प्रारथी अर्जुन लाल लुणात पिता मगनलाल निवासी उपली सीगरी, लुनात फला पुलिस थाना फलासिया जिला उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 15.04.2025 को वह व उसके साथ बाबुलाल पिता वत्तु डूंगरपुर से मजदूरी कर वापस मोटरसाईकिल से घर आ रहे थे। रास्ते में मगरा पंचायत भवन से आगे रोड के बीच दो मोटरसाईकिल खडी कर छः लोग मुँह बांध कर खडे थे। जिन्होने हमारा रास्ता रोका व एक व्यक्ति ने लोहे का बडा चाकू निकाला तो बाबूलाल मेौके से भाग…
