वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त का दो दिवसीय जयपुर दौरा
ईवीएम वेयरहाउस की व्यवस्था पर संतोष जताया सीईओ ने सभी जिलों में ईवीएम गोदामों में व्यवस्था पर रिपोर्ट मांगी जयपुर/उदयपुर, 21 अप्रेल। राजस्थान के सभी जिलों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के रख रखाव और सुरक्षा व्यवस्था के सभी मापदंडों की कड़ाई से पालना करने के निर्देश दिए गए हैं. भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त श्री मनीष गर्ग द्वारा जयपुर में ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया. उन्होंने वेयरहाउस में वोटिंग मशीनों की बेहतरीन सुरक्षा और रखरखाव व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया. इसके उपरांत राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवीन महाजन ने सभी जिलों के जिला…
