हाईवे पर लूटपाट करने वाली “टाइगर बाबा-425” गैंग का सरगना नितेश उर्फ कूका लिम्बात गिरफ्तार
उदयपुर जिले की थाना गोवर्धनविलास पुलिस की कार्रवाई : उदयपुर 07 जून। उदयपुर जिले की थाना गोवर्धनविलास पुलिस ने हाईवे पर लूटपाट करने वाली "टाइगर बाबा-425" गैंग के सरगना नितेश उर्फ कुका लिम्बात पुत्र बाबूलाल निवासी उपला फला करनाउआ थाना खेरवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। 20 वर्षीय नितेश थाना खेरवाड़ा का हिस्ट्रीशीटर भी है। जिसके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। चार बड़ी वारदातों का खुलासा एसपी योगेश गोयल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नितेश उर्फ कूका ने पूछताछ में उदयपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई कुल चार लूट की वारदातों को अंजाम…
