संतोष और गहरी नींद मिलने के बाद ईश्वर से कुछ भी मांगना शेष नहीं रह जाता :आचार्य ज्ञानचंद्र महाराज
उदयपुर। न्यू भूपालपुरा स्थित अरिहंत भवन में विराजमान आचार्य प्रवर ज्ञानचंद्र महाराज ने आज धर्मसभा में बोलते हुए कहा कि संतोष और गहरी नींद मिलने के बाद ईश्वर से कुछ भी मांगने को नहीं रह जाता है। सारी इच्छाओं का आनंद इन दो चीजों में आ जाता है, क्योंकि ज्यों ही इच्छाएं समाप्त हो जाती हैं और संतोष आ जाता है, जिंदगी में सुखद ठहराव आ जाता है। दौड़ा दौड़ी बंद हो जाती है। दूसरी बात गहरी नींद में कभी सपने नहीं आते। नींद में न खाना, न पीना, न घूमने, न अच्छे वस्त्र पहनना, कुछ भी नहीं होता। फिर…
