खेरोदा जैन मित्र मंडल सोसायटी के चुनाव सम्पन्न
लगातार सातवीं बार बाबूलाल कोठारी अध्यक्ष,तीसरी बार सुरेश बड़ाला सचिव बनें उदयपुर। प्रवासी खेरोदा जैन समाज का संगठन खेरोदा जैन मित्र मंडल सोसाइटी का सातवां स्थापना वर्ष एवम् स्नेहमिलन समारोह श्रीजीगढ़ रिसॉर्ट में आयोजित किया गया। जिसमें जसमें 250 सदस्य परिवारों ने भाग लिया।’ इस अवसर पर मण्डल के हुए चुनाव में सर्वसम्मति से बाबूलाल कोठारी को लगातार सातवीं बार अध्यक्ष एवं तीसरी बार सुरेश बडाला को सचिव चुना गया। मंडल अध्यक्ष ने विगत वर्षाे का आय-व्यय का लेखा प्रस्तुत किया। दिनभर के कार्यक्रम में खेलकूद, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कविता, संगीत आदि सुनील कोठारी, अंकिता, योगीता आदि के निर्देशन में…
