उदयपुर में जमीन धोखाधड़ी का भंडाफोड़: डमी खातेदार महिला सहित 4 गिरफ्तार
थाना बड़गांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई उदयपुर 30 अगस्त। उदयपुर पुलिस ने एक बड़े आपराधिक षड्यंत्र का खुलासा करते हुए जमीन हड़पने वाले एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने एक बुजुर्ग महिला की जमीन को फर्जी दस्तावेज और एक डमी खातेदार महिला का इस्तेमाल कर धोखे से बेच दिया था। एसपी योगेश गोयल ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब बूझड़ा निवासी 65 वर्षीय श्रीमती काउड़ी गमेती को पता चला कि उनकी आधा बीघा जमीन जो कोडियात में अरावली ताज होटल के पास है, उसकी रजिस्ट्री धोखे से किसी और ने करा…
