प्रवासी अग्रवाल समाज की भव्य सांस्कृतिक संध्या में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
उदयपुर। महाराजा अग्रसेन जी की 5149 वी जयंती महोत्सव के दौरान प्रवासी अग्रवाल समाज समिति की सांस्कृतिक संध्या, विचित्र भेषभूषा व मेघावी छात्र सम्मान प्रतियोगिता अटल सभागार में आयोजित की गई। मीडिया प्रभारी शारदा अग्रवाल ने बताया कि संरक्षक आर पी गुप्ता, समाज के अध्यक्ष एसके खेतान, सचिव राजेश अग्रवाल, मुख्य संयोजक ओमप्रकाश अग्रवाल द्वारा मेघावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया वहीं छोटे छोटे बच्चों की फैंसी व विचित्र वेशभूषा ने सबको मोह लिया। बाल मजदूरी, धूम्रपान, देश के सैनिक, बालिका वधू जैसे बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। समाज के सांस्कृतिक मंत्री सीपी बंसल व महिला सांस्कृतिक मंत्री निकिता…
