Breaking News

एबीवीपी का अनोखा प्रदर्शन, सफाई कर जताया कुलपति के प्रति आक्रोश

एबीवीपी का अनोखा प्रदर्शन, सफाई कर जताया कुलपति के प्रति आक्रोश

—'कुलपति बर्खास्त करो' नारों से गूंजा प्रशासनिक भवन, छात्रों ने बांधी काली पट्टी उदयपुर, 22 सितम्बर: मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में कुलपति प्रो. सुनीता मिश्रा के खिलाफ छात्रों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक भवन के बाहर अनोखे तरीके से प्रदर्शन करते हुए सफाई अभियान चलाया। सुबह से ही बड़ी संख्या में छात्र प्रशासनिक भवन के बाहर एकत्रित हुए। उन्होंने सीढ़ियों पर रखे गमलों को व्यवस्थित किया, जमी हुई मिट्टी व कचरे को झाड़ू से साफ किया और आसपास रखे पत्थरों को हटाया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता आंखों पर काली पट्टी बांधकर सीढ़ियों…
Read More
दिगंबर जैन बीसा नरसिंहपुरा तेरापंथ आम्नाय समाज का वार्षिक सम्मेलन 

दिगंबर जैन बीसा नरसिंहपुरा तेरापंथ आम्नाय समाज का वार्षिक सम्मेलन 

युवाओं को जोड़ने पर ज़ोर-ताराचंद जैन  समाज में युवाओं को एकजुट करना हमारी सबसे बड़ी शक्ति हैं-ताराचंद जैन उदयपुर  22 सितम्बर - श्री दिगंबर जैन बीसा नरसिंहपुरा तेरापंथ आम्नाय समाज का वार्षिक सम्मेलन डूंगरपुर  स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन  अतिशय क्षेत्र खुणादरी में सम्पन्न हुआ। समाज के संगठन मंत्री मनीष दामावत  ने बताया की प्रातः मंदिर में आदिनाथ पंचकल्याणक विधान मुख्य विधानकर्ता कन्हैया लाल भोजन के सानिध्य में डॉ महावीर प्रसाद जैन ,डॉ. तपीश शास्त्री व पंडित खेमचंद जैन द्वारा संपन्न करवाया गया तत्पश्चात आमसभा का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता कर रहे समाज के अध्यक्ष योगेश अखावत ने सभी अतिथियों का…
Read More
अग्रसेन जयंती पर शहर में निकली अग्रसेन महाराज की भव्य शोभायात्रा, सिन्दूर ऑपरेशन की झांकी ने जवानों की सफलता को दर्शाया

अग्रसेन जयंती पर शहर में निकली अग्रसेन महाराज की भव्य शोभायात्रा, सिन्दूर ऑपरेशन की झांकी ने जवानों की सफलता को दर्शाया

-शहर में सैंकडों स्वागत द्वार बनाए, अग्रसेन महाराज की आरती की -जय-जय अग्रसेन महाराज, जय-जय अग्रवाल समाज की धून पर नाचते हुए चले अग्रजन उदयपुर। श्री श्री 1008 महाराजा श्री अग्रसेन जी के 5149वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति की ओर से सोमवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में जहां ऑपरेशन सिन्दूर की झांकी ने देश के जवानों की सफलता को दर्शाया वहीं श्री अग्रसेन महाराज और दादी राणी सती की झांकी ने भी मन मोह लिया। प्रचार प्रसार समिति संयोजक राजेश अग्रवाल व रवींद्र अग्रवाल ने बताया विशाल शोभायात्रा शाम करीब…
Read More
क्षत्रिय रावत वारी समाज के चुनाव संपन्न दिलीप सिंह रावत बने अध्यक्ष

क्षत्रिय रावत वारी समाज के चुनाव संपन्न दिलीप सिंह रावत बने अध्यक्ष

उदयपुर। क्षत्रिय रावत वारी समाज के चुनाव वारियों की घाटी स्थित समाज भवन में रविवार को संपन्न हुए। अध्यक्षता पूर्व समाज अध्यक्ष सांवरलाल ने की। सुबह 11 बजे शुरू हुई वोटिंग प्रणाली शाम 4 बजे तक जारी रही। चुनाव प्रक्रिया पूर्व अध्यक्ष सांवरलाल वारी, सह प्रभारी- जुगल किशोर रावत, हरीश रावत के निर्देशन में संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी एड. जितेंद्र सिंह रावत को बनाया गया। 12 वर्षों बाद हुए चुनाव में समाज के युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। चुनाव कुल 10 पदों के लिए हुए। इसमें अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, विधि सलाहकार, सांस्कृतिक मंत्री और प्रचार मंत्री पद…
Read More
सीए प्रीतम गोस्वामी और पंकज लड्डा ने दिए सफलता और विकास के सूत्र : मुकेश माधवानी

सीए प्रीतम गोस्वामी और पंकज लड्डा ने दिए सफलता और विकास के सूत्र : मुकेश माधवानी

उदयपुर में आयोजित हुआ भव्य बिजनेस ट्रांसफॉर्मेटिव प्रोग्राम उदयपुर :बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया की उद्यमशीलता और व्यापार विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से शी-सर्कल इंडिया और बिजनेस सर्कल इंडिया (बीसीआई )के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार, 20 सितंबर को अशोका ग्रीन, शोभागपुरा, उदयपुर में  बिजनेस ट्रांसफॉर्मेटिव प्रोग्राम का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर शहर और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों उद्यमी, व्यापारी, युवा स्टार्टअप संस्थापक और व्यवसायिक विशेषज्ञ एकत्रित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। पूरे कार्यक्रम का संचालन…
Read More
भीलवाड़ा यूआईटी में 49 पद खाली, विकास कार्य प्रभावितः विधायक कोठारी ने राज्य मंत्री को लिखा पत्र

भीलवाड़ा यूआईटी में 49 पद खाली, विकास कार्य प्रभावितः विधायक कोठारी ने राज्य मंत्री को लिखा पत्र

भीलवाड़ा 22सितंबर । भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने राज्य के स्वायत शासन मंत्री को पत्र देकर नगर विकास न्यास  भीलवाड़ा के रिक्त पदों पर  तत्काल कर्मचारियों की  नियुक्ति के आदेश जारी करने का आग्रह किया है । कोठारी ने अपने पत्र में बताया कि औद्योगिक नगरी भीलवाड़ा के विकास कार्यों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। नगर विकास न्यास में कुल 95 स्वीकृत पदों में से 49 पद खाली होने से कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र…
Read More
इनरव्हील दीवास द्वारा बच्चों के लिए …..सितारें जमीन पर…. फिल्म का विशेष प्रदर्शन

इनरव्हील दीवास द्वारा बच्चों के लिए …..सितारें जमीन पर…. फिल्म का विशेष प्रदर्शन

उदयपुर। इनरव्हील क्लब दीवास ने साहस आर्ट फाउंडेशन के साथ मिलकर समाजसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए चेतक स्थित थियोसोफिकल सोसाइटी लॉज के बच्चों के लिए प्रोजेक्टर की सहायता से प्रेरणादायी फिल्म “सितारें जमीन पर” का प्रदर्शन किया। फिल्म का बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ आनंद लिया। इस दौरान उन्हें शिक्षा का महत्व, आत्मविश्वास तथा जीवन की कठिनाइयों और कमियों के बावजूद कभी हार न मानकर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा मिली। दीवास की पूर्वाध्यक्षा नयना जैन ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ उनके खाने-पीने का भी पूरा ध्यान रखा गया। बच्चों…
Read More
दादाबाड़ी में सक्रस्तव महाभिषेक पूजा सम्पन्न

दादाबाड़ी में सक्रस्तव महाभिषेक पूजा सम्पन्न

उदयपुर। सूरजपोल स्थित दादावाड़ी में समवार को चातुर्मास के लिए विराजित साध्वी विरलप्रभा श्रीजी आदि ठाणा 3 की पावन निश्रा में गुरु मंदिर में सक्रस्तव महाभिषेक पूजा हुई। ट्रस्ट अध्यक्ष राज लोढ़ा ने बताया कि श्रावक श्राविकाओं ने मनोयोग से मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक किया। इस अवसर पर सचिव दलपत दोशी सहित कई समाजजन मौजूद रहे।
Read More
सिक्किम में पर्यावरण सुरक्षा व शून्य अपराध प्रेरणादाई-माथुर’

सिक्किम में पर्यावरण सुरक्षा व शून्य अपराध प्रेरणादाई-माथुर’

उदयपुर। सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ने कहा कि सिक्किम के नागरिकों की पर्यावरण के प्रति सुरक्षा व  क्षेत्र में शून्य अपराध देश के प्रत्येक नागरिक के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। यहां पर बच्चों के जन्म पर 108 पौधे लगाने की परंपरा है। माथुर राजभवन में  क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन के नेतृत्व में जैन समाज के सिक्किम प्रवास पर पहुंचे 50 सदस्यीय दल से मुलाकात के दौरान चर्चा कर रहे थे। माथुर ने कहा कि सिक्किम की जनता से बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है, यहां पर पूरी कृषि ऑर्गेनिक है। यातायात स्वयं अनुशासित है।  सिक्किम की…
Read More
अग्रसेन महाराजा के जन्मोत्सव पर पूजन एवं महाआरती सम्पन्न

अग्रसेन महाराजा के जन्मोत्सव पर पूजन एवं महाआरती सम्पन्न

उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की प्रदेश एवं जिला इकाई द्वारा आज भगवान श्री अग्रसेन  के जन्मोत्सव के अवसर पर पूजन एवं महा आरती का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि सर्वप्रथम भगवान अग्रसेनजी के चित्र के समक्ष दीप प्रजल्वन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। महामंत्री नरेशकुमार अग्रवाल ने बताया कि  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल रहे एवं विशिष्ट अतिथि सेंट्रल जीएसटी के  सहायक कमिश्नर आर. के अग्रवाल रहे। कार्यक्रम में सरंक्षण जिला सत्यनारायण अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सतीश चंद्र अग्रवाल, महामंत्री नरेश कुमार अग्रवाल, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पुष्पलता तायल, एवं महिला…
Read More
error: Content is protected !!