Breaking News

फतहस्कूल बालाजी मंदिर में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन हुआ

फतहस्कूल बालाजी मंदिर में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन हुआ

उदयपुर। नवरात्रि के शुभ अवसर पर जय हनुमान रामचरितमानस प्रचार समिति ट्रस्ट उदयपुर मेवाड़ द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का फतेह बालाजी श्री निरंजनी अखाड़ा मंदिर में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्वान ब्राह्मण अच्छे-अच्छे संगीत कलाकारों के द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया, जिसमें पंडित सत्यनारायण चैबीसा एवं उनकी टीम के द्वारा सुन्दरकाण्ड पाठ किया गया।
Read More
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने त्रिपुर सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने त्रिपुर सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

बांसवाड़ा, 25 सितंबर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को बांसवाड़ा के तलवाड़ा स्थित शक्ति पीठ त्रिपुर सुंदरी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री मदन राठौड़, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। जनता में प्रधानमंत्री के प्रति विशेष आकर्षण और विश्वास - मुख्यमंत्री इससे पहले मुख्यमंत्री ने नापला हेलीपैड पर मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति जनता में विशेष आकर्षण, लगाव और विश्वास है, इसलिए इतनी विशाल सभा का आयोजन आज नापला में हुआ। उन्होंने कहा…
Read More
स्वच्छता ही सेवा का संदेश देने हेतु शिल्पग्राम एवं गणगौर घाट पर किया श्रमदान

स्वच्छता ही सेवा का संदेश देने हेतु शिल्पग्राम एवं गणगौर घाट पर किया श्रमदान

उदयपुर, 25 सितम्बर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत ‘‘स्वच्छोत्सव’’ मनाने के क्रम में गुरूवार को पर्यटक स्थल शिल्पग्राम में स्वच्छता का संदेश देने हेतु शिल्पग्राम एवं उसके आसपास सड़कों की साफ - सफाई की गई। इसमें बड़ी संख्या में कलाकार, शिल्पकार, पर्यटक एवं केन्द्र के कर्मचारियों ने भाग लिया। यह जानकारी पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने देते हुए बताया कि पर्यटक स्थल शिल्पग्राम तथा उसके आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई एक दिन एक घंटा अभियान के तहत की गई तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।…
Read More
पुलिस मुख्यालय साइबर सेल की कार्रवाई : अंतर-राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस मुख्यालय साइबर सेल की कार्रवाई : अंतर-राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

• 6 मोबाइल, 5 बैंक पासबुक, 6 चेकबुक, 12 एटीएम, 19 सिम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक क्रेटा कार जब्त जयपुर 25 सितम्बर। पुलिस मुख्यालय की साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऐसे अंतर-राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो पूरे देश में लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बना रहा था। इस गिरोह के चार सदस्यों को जयपुर के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से 6 मोबाइल, 5 बैंक पासबुक, 6 चेकबुक, 12 एटीएम, 19 सिम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक क्रेटा कार सहित मादक पदार्थ भी…
Read More
गांधी दर्शन कार्यशाला की तैयारियों का लिया जायजा

गांधी दर्शन कार्यशाला की तैयारियों का लिया जायजा

उदयपुर/महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति उदयपुर के तत्वाधान में आयोजित होने वाली गांधी दर्शन की प्रस्तावित कार्यशाला की तैयारियों को लेकर आरएनटी मेडिकल कॉलेज के सभागार का निरीक्षण किया गया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता तथा महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति उदयपुर के जिला संयोजक पंकज कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि चित्तौड़गढ़ के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने 25 सितंबर (गुरुवार) की शाम आरएनटी मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। शर्मा ने बताया कि दिनांक 27 सितंबर 2025 (शनिवार) को महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की संभाग स्तरीय कार्यशाला का…
Read More
सीमा पर आईएसआई का नया जासूस गिरफ्तार, भारतीय सेना की जासूसी कर रहा था हनीफ खान

सीमा पर आईएसआई का नया जासूस गिरफ्तार, भारतीय सेना की जासूसी कर रहा था हनीफ खान

• जासूस ने ऑपरेशन सिंदूर की भी भेजी थी जानकारी, इस साल जासूसी के आरोप में जैसलमेर से चार आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार जयपुर 25 सितंबर। राजस्थान की सीआईडी इंटेलिजेंस ने एक बड़ी कार्रवाई में जैसलमेर से एक जासूस हनीफ खान को गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति पैसों के लालच में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं भेज रहा था। सोशल मीडिया पर ISI से संपर्क महानिरीक्षक पुलिस सीआईडी (सुरक्षा) डॉ. विष्णुकांत ने बताया कि सीआईडी इंटेलिजेंस राजस्थान की टीम राज्य में जासूसी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही थी। इसी दौरान उन्हें…
Read More
नवजात को पत्थरों में फेंकने की घटना पर बाल सुरक्षा नेटवर्क का आक्रोश

नवजात को पत्थरों में फेंकने की घटना पर बाल सुरक्षा नेटवर्क का आक्रोश

—उदयपुर बाल सुरक्षा नेटवर्क बोला – यह मानवता को शर्मसार करने वाला अपराध उदयपुर, 25 सितम्बर: भीलवाड़ा जिले के बिजोलिया क्षेत्र में नवजात शिशु के मुंह में पत्थर फंसा कर उसे पत्थरों के बीच फेंकने की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इस घटना को लेकर उदयपुर सहित दक्षिण राजस्थान में सक्रिय बाल सुरक्षा नेटवर्क ने आपात बैठक बुलाकर गहरी निंदा व्यक्त की। नेटवर्क के संयोजक बी.के. गुप्ता ने कहा कि यह कृत्य न केवल बाल अधिकारों के चार्टर बल्कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े सभी कानूनों की अवहेलना है। समाज में ऐसे अपराध किसी भी रूप में…
Read More
उद्योग एवं खादी मेला प्रारम्भ

उद्योग एवं खादी मेला प्रारम्भ

उदयपुर 25 सितंबर। सेवा पखवाडा 2025 के अंतर्गत जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के तत्वावधान में आठ दिवसीय उद्योग एवं खादी मेला गुरूवार से ग्रामीण हाट रेती स्टेण्ड के पास, सबसिटी सेन्टर पर प्रारंभ हुआ। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि मेले में मांगरोल से खादी के ड्रेस मेटेरियल, रेडीमेड, शर्ट, पजामें, पेंट शर्ट कपडा, बेडशीट व कुखन कवर बिक्री हेतु उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त महिलाओं के लिए एम्ब्रोयडरी वर्क की लहंगा, चुन्नी, साडी, सलवार सूट, कुर्ती, टॉप, लैगी सहित लकडी के खिलौने, मार्बल व मेटल के सामान, मार्बल व वुडन हैण्डीकाफ्ट के पोर्टेबल मंदिर, जूट…
Read More
पीएम मोदी की यात्रा पर वकीलों का गुस्सा, काले झंडे दिखाने से पहले हिरासत में लिए, फिर छोड़े

पीएम मोदी की यात्रा पर वकीलों का गुस्सा, काले झंडे दिखाने से पहले हिरासत में लिए, फिर छोड़े

—सड़क पर लेटकर किया विरोध, अंबाफला टोल नाके पर हुआ पुलिस और वकीलों का आमना-सामना उदयपुर, 24 सितंबर : उदयपुर में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग पर चल रहा आंदोलन गुरुवार को उस समय और तेज हो गया, जब पीएम नरेंद्र मोदी के बांसवाड़ा दौरे के दौरान वकीलों ने काले झंडे दिखाने की तैयारी की। पुलिस ने मौके की नजाकत देखते हुए कई वकीलों को हिरासत में ले लिया, जिससे शहर का माहौल गरमा गया। पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश मोगरा, भरत वैष्णव और अन्य वकील जैसे ही अंबाफला टोल नाके से आगे बढ़ने लगे, पुलिस ने उन्हें रोक…
Read More
प्रताप गौरव केन्द्र में आज गूंजेगी दिवेर विजय दिवस की हुंकारअपराह्न चार बजे पद्मिनी सभागार में होगी विशाल सभा

प्रताप गौरव केन्द्र में आज गूंजेगी दिवेर विजय दिवस की हुंकारअपराह्न चार बजे पद्मिनी सभागार में होगी विशाल सभा

-प्रभारी मंत्री हेमंत मीणा होंगे मुख्य अतिथि, प्रखर वक्ता हुकुमचंद सांवला का होगा उद्बोधन -दिवेर पर किए गए ऐतिहासिक-पुरातात्विक सर्वेक्षण का भी होगा प्रस्तुतीकरण उदयपुर, 25 सितम्बर। प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ में मां आद्याशक्ति की आराधना के साथ दिवेर विजय दिवस की हुंकार गूंजेगी। शुक्रवार अपराह्न चार बजे प्रताप गौरव केन्द्र के पद्मिनी सभाग में विशाल आमसभा होगी जिसमें विश्व हिन्दू परिषद के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य प्रखर वक्ता हुकुमचंद सांवला का ओजस्वी उद्बोधन होगा। आयोजन में उदयपुर जिले के प्रभारी मंत्री हेमंत मीणा मुख्य अतिथि होंगे। गुरुवार को कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। प्रताप गौरव…
Read More
error: Content is protected !!