अशोका पैलेस में सुरों की मंडली के सुर साधकों ने गाने गाकर मनाया सुरों के रंग दोस्ती के संग समारोह -माधवानी
सुरों की मण्डली के सुरीले सुर साधकों ने अपने प्रिय साथी और वरिष्ठ सुर साधक विष्णु वैष्णव के मित्र श्री किशन पुर्बीया की 55 वर्ष की दोस्ती को धमाकेदार गीतों के साथ समारोहपूर्वक मनाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरों की मण्डली के संस्थापक मुकेश माधवानी, मुख्य अतिथि केके त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. नरेश शर्मा थे. कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथिगणों और वरिष्ठ सुर साधकों के कर-कमलों से माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से हुआ तथा रानी झा ने गणपति वंदना करके कार्यक्रम का श्रीगणेश किया और सह संयोजक ईश्वर जैन कौस्तुभ ने शब्दों द्वारा अतिथियों एवं उपस्थित सभाजनों…
