हल्दीघाटी योद्धाज, चेतक स्टालिन्स और पिछोला पैंथर्स ने जीते अपने मैच
हर्ष, अश्विन और श्रेय को मेन ऑफ द मैच उदयपुर। उदयपुर प्रीमियर लीग सीजन-2 के तहत सोमवार को खेले गए मैचेस में हल्दीघाटी योद्धा ने सज्जनगढ़ स्ट्राइकर्स को 8 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अरशद अखून के अर्धशतक की बदौलत निर्धारित ओवर्स में 153 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी हल्दीघाटी योद्धा ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। निशांत कच्छावा और हर्ष मिलका ने क्रमशः 50 और 68 रनो की धुंआधार पारी खेली। मैन ऑफ द मैच हर्ष मिलका रहे। आयोजन सचिव अनिरुद्ध सांखला ने बताया कि इक्विटास बैंक के सहयोग से हुए आयोजन में…
