लफ़्ज़ों की महफ़िल की काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ
उदयपुर। लफ़्जो की महफ़िल के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि शहर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था लफ़्ज़ों की महफ़िल की हर माह आयोजित होने वाली काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को अशोका पैलेस के बैंक्वेट हॉल में किया गया। इस गोष्ठी में शहर के कई वरिष्ठ और युवा कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं और श्रोताओं का दिल जीत लिया। संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि गोष्ठी में सितम्बर माह में आयोजित काव्य प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को सम्मान पत्र प्रदान किए गए। प्रथम स्थान श्री शेख मुहम्मद हनीफ रिजवी, द्वितीय स्थान श्रीमती आशा पाण्डेय ओझा तथा…
