नारायण सेवा में तुलसी विवाह
उदयपुर, 2 नवंबर। देव प्रबोधिनी एकादशी रविवार को नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ, बड़ी ग्राम में तुलसी-शालिग्राम विवाह सोल्लास सम्पन्न हुआ। गणपति एवं कलश स्थापना के पश्चात विवाह की वैदिक पारम्परिक रस्में तोरण, हल्दी, मेहंदी व बिन्दौली का निर्वाह हुआ। इसके बाद वैष्णों -देवी मंदिर प्रांगण से शालिग्राम जी की बारात रवाना हुई। पाणिग्रहण की विधियां वर पक्ष के अमेरिका प्रवासी दम्पत्ति वीरेंद्र कुमार - गीता देवी तथा कन्या पक्ष के कैथल (हरियाणा) निवासी ललित कुमार - अंजु देवी के सानिध्य में संपन्न हुई। इससे पूर्व संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने अपने संदेश में इस विवाह को सनातन संस्कृति का…
