आत्मा के उन्नति और निर्मलता से जीवन उत्थान संभव : आचार्य महाश्रमण
- आचार्य महाश्रमण की धवल वाहिनी का मार्ग में जगह-जगह हो रहा है स्वागत - स्वामीनारायण विश्व मंगल गुरुकुल के बच्चों को दिया सफलता का मंत्र उदयपुर, 8 नवम्बर। तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अधिशास्ता आचार्य महाश्रमण अपनी धवल वाहिनी के साथ लम्बे-लम्बे डग भरते हुए मेवाड़ की ओर अपने चरण बढ़ा रहे है। जैसे-जैसे आचार्य संग के श्री मेवाड़ जैन श्वेताम्बर तेरापंथी कांफ्रेंस के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने बताया कि 8 नवम्बर को प्रात: जैन तीर्थ स्थल लब्धि धाम से लगभग 13 किलोमीटर का विहार कर ताजपुरा स्वामीनारायण इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग पहुंचे। आचार्य संघ के विहार के दौरान मार्ग में…
