डाइट द्वारा साइबर सेफ्टी जागरूकता पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन
उदयपुर, 10 नवम्बर। जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान डाइट, उदयपुर के एजुकेशनल टेक्नोलॉजी प्रभाग द्वारा आज "साइबर सेफ्टी जागरूकता" विषय पर एक व्यापक ऑनलाइन वेबिनार का सफल आयोजन किया। इस महत्वपूर्ण पहल का मुख्य उद्देश्य शिक्षण समुदाय और उनके माध्यम से छात्रों और अभिभावकों को दैनिक जीवन में इंटरनेट के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के बारे में शिक्षित करना था। प्रभारी अधिकारी हरिदत्त शर्मा के अनुसार डाइट प्राचार्य शीला काहाल्या ने अपने उद्घाटन सत्र में प्रौद्योगिकी के वर्तमान परिदृश्य में साइबर सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "जैसे-जैसे हम डिजिटल युग में आगे बढ़ रहे हैं, सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार…
