Breaking News

एरिया डोमिनेंस अभियान के तहत खेरवाड़ा पुलिस की कार्यवाही 

एरिया डोमिनेंस अभियान के तहत खेरवाड़ा पुलिस की कार्यवाही 

           खेरवाड़ा, महा निरीक्षक पुलिस उदयपुर एवं पुलिस अधीक्षक उदयपुर के निर्देशन में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम, वांछित अपराधियों की धर पकड़ एवं एरिया डोमिनेंस की कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अधिकारी दलपत सिंह राठौड के निर्देशन में विभिन्न टीमों द्वारा अल सुबह दबिश देकर 13 अभियुक्तों की धर पकड़ की गई। इसके तहत टीमों द्वारा दबिश देकर आर्म्स एक्ट,एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, लूट डकैती के अपराधों आदि में लिप्त के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 13 वांछितों को गिरफ्तार किया गया।
Read More
लोकल फॉर ग्लोबल लक्ष्य पाने में महिलाओं की अहम भूमिका : मिथिलेश गौतम

लोकल फॉर ग्लोबल लक्ष्य पाने में महिलाओं की अहम भूमिका : मिथिलेश गौतम

आत्मनिर्भर भारत संकल्प महिला सम्मेलन उदयपुर। पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय पर विराट महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका विषय था ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प’। मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प महिला सम्मेलन में शहर के विभिन्न भागों से महिलाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री मिथिलेश गौतम थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने की। मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा उपस्थित रहे। ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने कहा कि महिला स्वयं स्वावलंबी बने और भारत की संस्कृति, धर्म, संस्कार की शिक्षा…
Read More
श्री खड़क जैन प्रवासी संघ का नूतन वर्ष मिलन समारोह सम्पन्न

श्री खड़क जैन प्रवासी संघ का नूतन वर्ष मिलन समारोह सम्पन्न

परिवार विवरणिका तथा महिला दूरभाष निर्देशिका का हुआ विमोचन उदयपुर। श्री खड़क जैन प्रवासी संघ उदयपुर का ध्यानोदय तीर्थ बलीचा उदयपुर पर प्रयास  वीर निर्माण वर्ष 2552 के नुतन वर्ष मिलन समारोह एवं परिवार विवरणिका तथा महिला दूरभाष निर्देशिका 2025 का विमोचन समारोह  संपन्न हुआ। इस समारोह में समाज कार्यकर्ता  वयोवृद्ध हीरालाल पंचोली का अभिनंदन पत्र से बहुमान किया गया। समारोह अध्यक्ष अशोक शाह तथा प्रन्यास अध्यक्ष चंदनलाल छापिया ने गुणगान करते हुए समारोह को संबोधित किया। समारोह संयोजक अमृतलाल बोहरा ने बताया कि समारोह में चंदन लाल छपिया को पुनः 3 साल के लिए अध्यक्ष मनोनीत किया गया तथा…
Read More
राजस्थान कृषि महाविधालय के पूर्व छात्र परिषद का 25 वें राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

राजस्थान कृषि महाविधालय के पूर्व छात्र परिषद का 25 वें राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

देष में कृषि एवं डेयरी का योगदान अहमःडॉ. सोडाणी उदयपुर। राजस्थान कृषि महाविधालय पूर्व छात्र परिषद के 25 वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन रविवार को आरसीए के नूतन सभागार में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल के उच्च शिक्षा सलाहकार डा. कैलाश सोडानी थे। डॉ.सोडाणी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए हमारे देश में डेयरी और कृषि का देश और विश्व में इसका योगदान रहेगा। डॉ. सोडानी ने उच्च शिक्षा में हिंदी भाषा के प्रयोग पर बल दिया। कार्यक्रम के अध्यक्ष राजस्थान विद्यापीठ के कुलगुरु डॉ. शिव सिंह सारंगदेवोत ने कहा कि भारत के किसानों ने भारत…
Read More
नौंवी की छात्रा हिरल की उपन्यास नागौर जिले के जायल में लोकार्पित

नौंवी की छात्रा हिरल की उपन्यास नागौर जिले के जायल में लोकार्पित

उदयपुर/नागौर, 15 नवम्बर : राजस्थान एसोसिएशन फॉर स्टडीज इन इंग्लिश (RASE) का 22वां दो दिवसीय अधिवेशन नागौर जिले के जायल में शनिवार को संपन्न हुआ। इसमें उदयपुर की 14 वर्षीया नवीं कक्षा की छात्रा हिरल शर्मा का अंग्रेजी उपन्यास “LISA AND THE TALKING BIRD: THE FREE SKY” का लोकार्पण महिला एवं बाल विकास मंत्री प्रो. मंजू बाघमार एवं अन्य अतिथियोयं ने किया। इस अवसर पर मंत्री प्रो. बाघमार ने कहा कि बच्चों में लेखन प्रतिभा को बढ़ाने में परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। बच्चों में इस तरह की प्रतिभा को बनाए रखें। उन्होंने कहा, "साहित्य शब्द नहीं, समाज की…
Read More
डाइट में छात्रों के बौद्धिक और शारीरिक विकास पर हुई चर्चा

डाइट में छात्रों के बौद्धिक और शारीरिक विकास पर हुई चर्चा

उदयपुर.  जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर के डीआरयू प्रभाग के तत्वावधान में आज सी लर्निंग के प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। समापन कार्यक्रम के अध्यक्षीय उद्बोधन में  डाइट प्रधानाचार्य शीला काहाल्या ने कार्यक्रम के महत्व को आज की जरूरत बताया कि किस प्रकार यह बच्चों के मनोभावों को नियंत्रित करने के काम में आएगा, जिससे वह अपने बौद्धिक और शारीरिक विकास को संतुलित रूप में बढ़ते हुए देखेंगे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में दक्ष प्रशिक्षक के रूप में सपना तलरेजा ने ग्राउंडिंग, रिसोर्सिजिंग के साथ-साथ भावनाओं के चक्र पर बातचीत की और बताया की मन में उठने वाली कोई भी भावनाएं अच्छी एवं…
Read More
ICAR–NBSS&LUP, क्षेत्रीय केन्द्र, उदयपुर में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ एवं भगवान बिरसा मुण्डा जी की 150वीं जयंती मनाई गई

ICAR–NBSS&LUP, क्षेत्रीय केन्द्र, उदयपुर में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ एवं भगवान बिरसा मुण्डा जी की 150वीं जयंती मनाई गई

उदयपुर। आज ICAR–NBSS&LUP, क्षेत्रीय केन्द्र, उदयपुर में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ तथा भगवान बिरसा मुण्डा जी की 150वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर MPUAT एवं MLSU विश्वविद्यालय के शोधार्थियों तथा छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी डॉ. अजीत कुमार मीणा द्वारा किया गया। उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा पखवाड़े के उद्देश्यों, जनजातीय समुदायों के ज्ञान, संस्कृति एवं उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने 1–15 नवंबर 2025 के ‘जनजातीय गौरव पखवाड़े’ के दौरान आयोजित गतिविधियों का संक्षेप में उल्लेख किया, जिनमें शामिल थे:जनजातीय संस्कृति एवं पारंपरिक ज्ञान पर जागरूकता…
Read More
लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत पीईईओ-यूसीईईओ आमुखीकरण कार्यशाला

लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत पीईईओ-यूसीईईओ आमुखीकरण कार्यशाला

उदयपुर, 15 नवंबर। लाडो प्रोत्साहन योजना की आवेदन एवं भुगतान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान करने हेतु महिला अधिकारिता विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन शनिवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, रेजीडेंसी उदयपुर में हुआ। कार्यशाला का आयोजन डाइट द्वारा दो चरणों में किया गया, जिसमें उदयपुर एवं सलूंबर जिले के सभी राजकीय विद्यालयों के पीईईओ, यूसीईईओ और सीबीईओ कार्यालयों के नोडल अधिकारियों सहित लगभग 650 अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। डाइट प्रिंसिपल शीला काहाल्या ने बताया कि प्रथम चरण में भीण्डर, वल्लभनगर, फलासिया, झल्लारा, लसाड़िया,…
Read More
अन्ता पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया धाकड़खेड़ी हत्याकांड: मामूली कहासुनी में खूनी वारदात

अन्ता पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया धाकड़खेड़ी हत्याकांड: मामूली कहासुनी में खूनी वारदात

• कलयुगी नाबालिग बेटे ने ही चाकुओं से गोदकर की थी पिता की हत्या जयपुर 15 नवंबर। बारां जिले के अन्ता थाना क्षेत्र के ग्राम धाकड़खेड़ी में शुक्रवार को एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई। बारां पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि माताजी की पुलिया के पास एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर थाना अन्ता पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। एसपी अंदासु ने बताया कि घटना की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी व वृताधिकारी सोजी लाल मीणा…
Read More
जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन

जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन

उदयपुर, 15 नवंबर। भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण, पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र, उदयपुर द्वारा शनिवार को “जनजातीय गौरव दिवस” बड़े उत्साह, गरिमा एवं सांस्कृतिक समृद्धि के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जनजातीय समाज के ऐतिहासिक योगदान, सांस्कृतिक विरासत तथा स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नेताओं की भूमिका को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे अतिथियों के स्वागत एवं पुष्पाभिनंदन से हुआ, जिसके पश्चात कार्यालय प्रमुख श्री निलांजन खटुआ ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण की एक टीम द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री “जनजातीय गौरव दिवस : एक नायक की कहानी” का प्रदर्शन किया गया, जिसमें जनजातीय सामाजिक-सांस्कृतिक…
Read More
error: Content is protected !!