तस्करी पर पुलिस का प्रहार: गीली लकड़ी लदे ट्रक पकड़े, चालक डिटेन
गोगुंदा, 27 नवंबर : जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार देर रात इसवाल के पास हाईवे पर की गई नाकाबंदी के दौरान गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह चारण के नेतृत्व में पुलिस ने गीली लकड़ी से भरे दो बड़े ट्रकों को पकड़ लिया। दोनों ट्रक राजसमंद से गीली लकड़ी लादकर गुजरात की ओर जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक अनवर और वसीम, दोनों निवासी जुनागढ़ (गुजरात), से लकड़ी से संबंधित किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज नहीं मिले। संदेह होने…
