केटीएम व ट्रियूम्प मोटरसाईकिल शोरूम का हुआ उद्घाटन
उदयपुर, 28 नवंबर। स्नेहा सेल्स द्वारा संचालित केटीएम व ट्रियूम्प मोटरसाइकल्स के नये अत्याधुनिक शोरूम का आज शोभागपुरा, 100 फीट रोड पर भव्य रूप से उद्घाटन किया गया। इस शुभ अवसर पर उदयपुर के प्रतिष्ठित अतिथिें, मीडिया प्रतिनिधिं और मोटरसाइकल प्रेमी मौजूद थे। शोरूम के औपचारिक उद्घाटन एवं अनावरण समारोह के मुख्य अतिथि शहर विधायक ताराचंद थे। इस अवसर पर स्नेहा सेल्स से अशोक मेहता, तरुण जैन, आशीष मेहता, संजय वया और लक्ष्य जैन ने बताया कि नए शोरूम का उद्देश्य उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का मोटरसाईकिल अनुभव प्रदान कराना है। बजाज ओटो लिमिटेड…
