Breaking News

मकर संक्रांति पर चायनीज मांझे के विक्रय व उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध, जिला प्रशासन सख्त

मकर संक्रांति पर चायनीज मांझे के विक्रय व उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध, जिला प्रशासन सख्त

जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश राज्य सरकार की ओर से जारी परामर्शी की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश उदयपुर, 22 दिसंबर। आगामी 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति पर्व के दौरान पतंगबाजी को लेकर आमजन, पशु-पक्षियों एवं पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने नायलॉन एवं सिंथेटिक सामग्री से बने, कांच या लोहे के चूर्ण से लेपित तथा गैर-बायोडिग्रेडेबल मांझे (चायनीज मांझा) के निर्माण, भंडारण, विक्रय एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। जिला मजिस्ट्रेट उदयपुर नमित मेहता ने इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक एवं समस्त उपखण्ड मजिस्ट्रेट को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए…
Read More
गाेवा, राजस्थान, ओडिशा, महाराष्ट्र की लोक संस्कृति हुई साकार

गाेवा, राजस्थान, ओडिशा, महाराष्ट्र की लोक संस्कृति हुई साकार

-मराठी लावणी और कथक के फ्यूजन ने मचाई धूम -कोरियोग्राफिक डांस में दिखा लोक नृत्यों का अनूठा संगम उदयपुर। ‘लोक के रंग-लोक के संग’ थीम को सोमवार को मुक्ताकाशी मंच पर विभिन्न राज्यों के लोक गायन और लोक नृत्यों ने साकार किया। इन प्रस्तुतियों को देखकर दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए। वहीं, उत्सव के दौरान शिल्पग्राम के विभिन्न थड़ों पर भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां सुबह से शाम तक दर्शकों का मन मोह रही हैं। इसके साथ  ही बंजारा मंच पर ‘हिवड़ा री हूक’ में जहां मेलार्थियों ने खुद प्रस्तुतियां देकर लुत्फ उठाया, वहीं बीच-बीच में संचालक सौरभ भट्‌ट ने प्रश्नोत्तरी चलाकर…
Read More
हज़ारो श्रद्धालु जयकारे के साथ पहुचे माता के दरबार 

हज़ारो श्रद्धालु जयकारे के साथ पहुचे माता के दरबार 

उदयपुर। श्री मंशापूर्ण करणी माता विकास ट्रस्ट के वार्षीक समारोह 24वाँ भंडारा एवं प्रसादी के अवसर पर हज़ारो भक्तजन जयकारा एवं नारों के साथ ध्वजा लिए नाचते गाते माछला मंगरा की पहाड़ी पर पहुच कर माता के दरबार में माथा टेका। ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक प्रमोद सामर, अध्यक्ष ललित चोपड़ा, उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल झॅंवर, महासचिव चंद्र शेखर कुमावत एवं कोषाध्यक्ष राकेश गृद्या, ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति दो दिवसीय हवन पूजन करणेश्वर महादेव अभिषेक, महाभोग, महाआरती के पश्चात विशाल भंडारा आयोजन में प्रसादी में हजारो श्रद्धालुओं ने जिसमे शहर के अतिरिक्त देश-विदेश के पर्यटकों ने भी भोजन प्रसादी ग्रहण…
Read More
दीक्षान्त समारोह विद्यार्थी के जीवन का नव आरंभ, कृषि से ही देश की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त” – माननीय राज्यपाल श्री बागड़े

दीक्षान्त समारोह विद्यार्थी के जीवन का नव आरंभ, कृषि से ही देश की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त” – माननीय राज्यपाल श्री बागड़े

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का 19वां दीक्षांत समारोह आरएनटी मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री बागड़े ने विभिन्न संकायों के 1 हजार 181 विद्यार्थियों को दी उपाधियां 44 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य हेतु दी शुभकामनाएं उदयपुर, 22 दिसंबर। माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने कहा कि दीक्षान्त समारोह विद्यार्थी के जीवन का नव आरंभ होता है। आज विश्वविद्यालय की उपाधियों और स्वर्ण पदक उपलब्धियों में अधिकांश बालिकाएं हैं, जो अत्यंत सराहनीय है। छात्राओं को अवसर मिले तो वे स्वयं को बेहतर साबित करती हैं। कृषि शिक्षा में लड़कियों की…
Read More
सेवा एवं सद्भाग की मिसाल जगदीश जोशी को 91 वें जन्मदिन पर पुस्तकों से तोला

सेवा एवं सद्भाग की मिसाल जगदीश जोशी को 91 वें जन्मदिन पर पुस्तकों से तोला

परिजनों व गणमान्य लोगों ने समारोहपूर्वक जन्मदिन मनाया कर्मयोगी जोशी का जनजाति बहुल क्षेत्र में सेवा के लिए फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को कर चुके हैं प्रेरित उदयपुर, 22 दिसंबर। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपनी कर्मठता, ईमानदारी और सेवा के माध्यम से लोगों के दिलों मे जगह बना लेते हैं। ऐसे ही एक विभूति हैं जगदीश प्रसाद जोशी जिन्होने जनजाति बहुल क्षेत्र में कई दशकों से सेवाकार्य कर प्रेरणास्पद जीवन जीया है। जोशी ने अपना सम्पन्न परिवार छोड़कर जनजातियों के विकास के लिए स्वयं छात्रावास में रहकर कार्य किया। उनका एक पुत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय में सचिव स्तर…
Read More
राष्ट्रीय गणित दिवस पर पोस्टर, मॉडल निर्माण प्रतियोगिता एवं विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन

राष्ट्रीय गणित दिवस पर पोस्टर, मॉडल निर्माण प्रतियोगिता एवं विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन

उदयपुर। विद्या भवन ग्रामीण संस्थान, उदयपुर के गणित विभाग द्वारा मैथ्स एवं फिजिक्स क्लब के सहयोग से राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर पोस्टर एवं मॉडल निर्माण प्रतियोगिता के साथ-साथ एक विशेषज्ञ व्याख्यान का भी आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि जागृत करना तथा उसे केवल अंकों तक सीमित न रखकर उसके व्यावहारिक एवं वैचारिक पक्षों से परिचित कराना था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं वक्ता डॉ. सपना श्रीमाली, निदेशक, विज्ञान संकाय, जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), उदयपुर रहीं। उन्होंने अपने विशेषज्ञ व्याख्यान “Maths Beyond Numbers” के माध्यम से…
Read More
सिंघवी का ऐतिहासिक कारनामा

सिंघवी का ऐतिहासिक कारनामा

उदयपुर के प्रखर सिंघवी का ऐतिहासिक कारनामा, गणित ओलंपियाड में 26 पदक जीतकर भारत को दिलाया विश्व गौरव उदयपुर के प्रतिभाशाली छात्र प्रखर सिंगवी ने गणित के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि हासिल करते हुए अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया है। अपनी असाधारण गणितीय क्षमता, निरंतर अभ्यास और अनुशासन के बल पर प्रखर अब तक 26 विभिन्न राष्ट्रीय च अंतरडाष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में पदक जीत चुके हैं, जो अपने आप में एक दुलीभ और ऐतिहासिक उपलब्धि है। विगत महीनों में USA में आयोजित प्रतिष्ठित कोपरनिकस मैथमेटिक्स ओलंपियाड में प्रखट सिंगती ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय…
Read More
सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ, सांसद डॉ रावत व अन्य राजनेताओं ने भी बल्ले पर आजमाया हाथ

सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ, सांसद डॉ रावत व अन्य राजनेताओं ने भी बल्ले पर आजमाया हाथ

-पांच मैदानों पर हुए क्रिकेट व वॉलीबॉल के मैच उदयपुर। सांसद खेल महोत्सव के तीसरे चरण का भव्य शुभारंभ सोमवार को हुआ जिसमें सांसद डॉ मन्नालाल रावत सहित राजनेताओं ने भी क्रिकेट में अपने हाथ आजमाए। सांसद डॉ रावत ने इस मौके पर खिलाडियों का आह्वान किया कि वे खेल को खेल भावना से खेले और अपने-अपने क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और तराशने का भी काम करें। सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को एक साथ पांच मैदानों पर हुआ जहां क्रिकेट व वॉलीबॉल के मैच खेले गए। सीटीएई कॉलेज के तीन खेल मैदानों पर तथा एमबी कॉलेज…
Read More
लोक कला जीवन का असली आलोक है: राज्यपाल बागडे

लोक कला जीवन का असली आलोक है: राज्यपाल बागडे

शिल्पग्राम उत्सव 2025 का आगाज -पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा, उत्सव देश की विभिन्न संस्कृतियों का अनूठा संगम -राजस्थान के राज्यपाल बागडे व अतिथियों ने नगाड़ा बजाकर किया शिल्पग्राम उत्सव का आगाज -दाे कलाकारों को कोमल कोठारी लोक कला पुरस्कार से नवाजा  -कोरियोग्राफिक फोक डांस, लोक गीत मेडले के साथ लावणी-कथक सिंफनी की प्रस्तुतियाें ने मन मोहा उदयपुर, 21 दिसंबर। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने कहा कि लोक है तो आलोक है और लोक कला जीवन का असली आलोक है, क्योंकि इसमें कोई बनावट नहीं, नैसर्गिकता है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियाें सहित सभी का आह्वान किया…
Read More
नारायण सेवा के विशाल निःशुल्क अन्नदान एवं वस्त्र वितरण शिविर में 5000 से अधिक लोग बने लाभार्थी

नारायण सेवा के विशाल निःशुल्क अन्नदान एवं वस्त्र वितरण शिविर में 5000 से अधिक लोग बने लाभार्थी

उदयपुर, 21 दिसम्बर। नारायण सेवा संस्थान द्वारा रविवार को खामगांव, कोटड़ा में आयोजित विशाल निःशुल्क अन्नदान एवं वस्त्र वितरण शिविर मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण बना। इस सेवा शिविर में 5000 से अधिक आदिवासी, जरूरतमंद एवं वंचित लोगों ने भोजन व आवश्यक सामग्री का लाभ प्राप्त किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य शीत ऋतु में गरीब, असहाय एवं आदिवासी परिवारों को राहत प्रदान करना रहा। शिविर के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी रहे। उन्होंने नारायण सेवा संस्थान द्वारा आदिवासी समुदाय के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान वर्षों से निःस्वार्थ…
Read More
error: Content is protected !!