अटल जयंती पर भाजपा शहर जिला उदयपुर द्वारा पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी का आयोजन
उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर की ओर से भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की 101 वीं जन्म जयंती एवं सुशासन दिवस के अवसर पर पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 25 दिसंबर 2025 को प्रातः 9.30 बजे भाजपा पार्टी कार्यालय, पटेल सर्कल पर आयोजित किया जायेगा। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि पुष्पांजलि व संगोष्ठी कार्यक्रम में हमारे वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान तथा सुशासन की अवधारणा पर विचार-विमर्श पार्टी के वरिष्ठजनों की ओर से विस्तृत मार्गदर्शन प्राप्त होगा।…
