Breaking News

राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ भाजपा स्थापना दिवस उत्साह और गर्मजोशी से मनाया, पार्टी कार्यालय पर किया ध्वजारोहण

राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ भाजपा स्थापना दिवस उत्साह और गर्मजोशी से मनाया, पार्टी कार्यालय पर किया ध्वजारोहण

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस उदयपुर शहर जिला द्वारा उत्साह उमंग और गर्मजोशी के साथ मनाया गया। जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र पुनिया मुख्य वक्ता, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, सांसद डॉ मन्नालाल रावत, विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, पूर्व सांसद अर्जुन लाल मीणा पूर्व महापौर रजनी डांगी जीएस तक रवींद्र श्रीमाली सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के पुरोधाओं एवं संस्थापकों की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पण और…
Read More
उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की शासकीय मंडल बैठक उदयपुर में सम्पन्न, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के महत्वपूर्ण निर्णय

उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की शासकीय मंडल बैठक उदयपुर में सम्पन्न, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के महत्वपूर्ण निर्णय

चंडीगढ़/उदयपुर। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की शासकीय मंडल की बैठक आज उदयपुर में पंजाब के माननीय राज्यपाल एवं केंद्र के अध्यक्ष श्री गुलाब चंद कटारिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के प्रतिनिधियों तथा मनोनीत सदस्यों ने भाग लिया। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की अतिरिक्त सचिव ने भी ऑनलाइन माध्यम से बैठक में सहभागिता कर अपने सुझाव दिए। बैठक में सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसके तहत चंडीगढ़ में कश्मीर एवं लद्दाख उत्सव, राजस्थान में पंजाब उत्सव तथा कश्मीर में राजस्थान उत्सव आयोजित करने…
Read More
हल्दीघाटी के 450 वर्ष होने पर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय संगोष्ठी के पोस्टर का हुआ विमोचन

हल्दीघाटी के 450 वर्ष होने पर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय संगोष्ठी के पोस्टर का हुआ विमोचन

उदयपुर। इतिहास विभाग, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय एवं महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में 10 एवं 11 अप्रैल को हल्दीघाटी युद्ध के 450 वर्ष पूर्ण होने पर राजस्थान के सैन्य इतिहास पर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय संगोष्ठी के पोस्टर का विमोचन सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. बी. पी. सारस्वत ने किया। संगोष्ठी के आयोजन सचिव डॉ. मनीष श्रीमाली ने बताया कि इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजक एवं विभागाध्यक्ष प्रो. दिग्विजय भटनागर, विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वी. सी. गर्ग, इतिहास विभाग की प्रो. प्रतिभा, डॉ. पीयूष भादविया तथा उप कुलसचिव मुकेश जी बारबर मौजूद थे। राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य…
Read More
कार्य का समयबद्ध निस्तारण करें – नमित मेहता

कार्य का समयबद्ध निस्तारण करें – नमित मेहता

आबकारी आयुक्त ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश उदयपुर, 6 अप्रेल। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने कहा कि प्रदेश सरकार की अपेक्षा के अनुरूप विभागीय कार्यों का समयबद्ध सीमा में समन्वय से निस्तारण किया जाना चाहिए। राजकीय दायित्व के निर्वहन में किसी भी प्रकार की कोताही नही होनी चाहिए। विभागीय लक्ष्य व कार्य अनुशासन सहित टीम भावना से पूर्ण किए जाने चाहिए। आयुक्त नमित मेहता सोमवार को आबकारी मुख्यालय उदयपुर के सभागार में विभिन्न अनुभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के रेवेन्यू में आबकारी विभाग का अहम स्थान है…
Read More
कुलगुरुओं की पेंशन कोष और कर्मचारियों के नियमितीकरण पर बैठक

कुलगुरुओं की पेंशन कोष और कर्मचारियों के नियमितीकरण पर बैठक

उदयपुर, 4 अप्रैल, 2026। आज सोमवार को महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर के आदरणीय कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह और श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय (एसकेएनएयू), जोबनेर के आदरणीय कुलगुरु डॉ. पी. एस. चौहान के  बीच एक एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।  इस अवसर पर दोनों कुलगुरुओं के बीच विभिन्न समान मुद्दों, विशेष रूप से पेंशन से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने इन मुद्दों के समाधान हेतु समन्वित एवं प्रभावी प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। विश्वविद्यालयों के लंबित मामलों के संदर्भ में राज्य सरकार से पेंशन निधि प्राप्त करने हेतु एक मजबूत एवं प्रभावी प्रस्ताव प्रस्तुत करने पर…
Read More
देवास तृतीय बांध से पूर्व निर्मित अकोदडा बांध तक निर्मित होने वाली सुरंग का लिया जायजा

देवास तृतीय बांध से पूर्व निर्मित अकोदडा बांध तक निर्मित होने वाली सुरंग का लिया जायजा

देवास परियोजना उदयपुर, 4 अप्रैल। राज्य सरकार के निर्देशानुसार बजट घोषणाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के तहत जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता/ सहायक अभियंताओं  द्वारा निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जल संसाधन संभाग बांसवाड़ा के मुख्य अभियंता देवी सिंह बेनीवाल ने शनिवार को देवास तृतीय एवं चतुर्थ परियोजनाओं के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता ने कहा कि देवास तृतीय एवं चतुर्थ परियोजनाओं के कार्यान्वयन से उदयपुर शहर की दीर्घकालिक पेयजल आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित होगी। साथ ही पिछोला स्वरूप सागर फतहसागर एवं जन्य झीलों का जलस्तर…
Read More
राहडा फाउंडेशन ने ‘वीणा महोत्सव’ में किया मेवाड़ की संस्कृति का प्रतिनिधित्व

राहडा फाउंडेशन ने ‘वीणा महोत्सव’ में किया मेवाड़ की संस्कृति का प्रतिनिधित्व

उदयपुर। राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के जीवंत संगम का साक्षी बने बाड़मेर में आयोजित ‘वीणा महोत्सव’ में मेवाड़ की ओर से ’राहडा फाउंडेशन’ के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए मेवाड़ी संस्कृति की अनुपम छटा बिखेरी। रुमा देवी फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य महोत्सव में मारवाड़ और मेवाड़ की सांस्कृतिक एवं संगीत परंपराओं का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय और ऊर्जावान बना दिया। विशेष उल्लेखनीय है कि रुमा देवी फाउंडेशन की ओर से मेवाड़ क्षेत्र से राहडा फाउंडेशन को इस महोत्सव में भागीदारी हेतु विशेष आमंत्रण प्रदान किया गया था,…
Read More
सांसद डॉ रावत के प्रयास रंग लाए, खेरवाड़ा शहर में एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण के लिए 363.89 करोड़ की मंजूरी

सांसद डॉ रावत के प्रयास रंग लाए, खेरवाड़ा शहर में एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण के लिए 363.89 करोड़ की मंजूरी

-स्थानीय ट्रैफिक को प्रभावी ढंग से अलग किया जाएगा, ब्लैक-स्पॉट्स को ठीक करेंगे -सांसद डॉ मन्नालाल रावत लगातार कर रहे थे प्रयास उदयपुर। खेरवाडा शहर के लोगों द्वारा लंबे समय से की जा रही एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण की मांग आज केंद्र सरकार ने पूरी कर दी है। सांसद डॉ मन्नालाल रावत भी खेरवाडा के लोगों की इस मांग को टास्क के रुप में लेकर प्रयास कर रहे थे और आज इसकी खुशखबरी प्राप्त हो गई। केंद्रीय सडक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के उदयपुर रतनपुर-शामलाजी सेक्शन पर खेरवाड़ा शहर में एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण के लिए 363.89…
Read More
बीसीआई उत्सव की वर्कप्लेस विजिट आज: शगुन: द ब्राइडल कलेक्शन पर जुटेंगे शहर के उद्यमी

बीसीआई उत्सव की वर्कप्लेस विजिट आज: शगुन: द ब्राइडल कलेक्शन पर जुटेंगे शहर के उद्यमी

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के 'बीसीआई उत्सव' चैप्टर की 'वर्कप्लेस विजिट' आज शनिवार 5 अप्रैल को आर.के. सर्कल स्थित प्रतिष्ठित शोरूम 'शगुन: द ब्राइडल कलेक्शन' पर दोपहर 2 बजे आयोजित होगी। बीसीआई के संस्थापक और चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य उद्यमियों को एक-दूसरे के कार्यक्षेत्र से परिचित कराना और नेटवर्किंग के माध्यम से व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। बीसीआई उत्सव के अध्यक्ष संजीव पटवा ने बताया कि इस विजिट के माध्यम से सदस्य एक सफल बिजनेस मॉडल को करीब से देख पाएंगे और कार्यप्रणाली की बारीकियों को समझेंगे। शगुन की ओनर…
Read More
नई  रिनॉल्ट डस्टर का उदयपुर में भव्य अनावरण, दिवाकर मोटर्स में उमड़ा उत्साह

नई  रिनॉल्ट डस्टर का उदयपुर में भव्य अनावरण, दिवाकर मोटर्स में उमड़ा उत्साह

उदयपुर, 4 अप्रैल । ऑटोमोबाइल जगत में अपनी दमदार पहचान रखने वाली नई रिनॉल्ट डस्टर को उदयपुर स्थित दिवाकर मोटर्स में उत्साह और गरिमा के साथभव्य लॉन्च  किया गया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य अतिथि, प्रतिष्ठित ग्राहक एवं ऑटोमोबाइल प्रेमियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे पूरा आयोजन जीवंत और आकर्षक बन गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. पंकज त्रिवेदी प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, यूरोलॉजी विभाग, गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल एवं दिवाकर मोटर्स के निदेशक राजीव नामजोशी ने नई डस्टर का अनावरण कर इस खास पल को यादगार बना दिया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए राजीव नामजोशी…
Read More
error: Content is protected !!