जिसकी कुलदेवी है, वह हिन्दू है – सांसद डॉ. रावत
-सभ्यता अध्ययन केन्द्र और ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित संगोष्ठी में भारत के इतिहास के पुनर्लेखन के लिए आयोग गठित करने की उठी बात आबूरोड, 01 मई। उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने आह्वान किया है कि हम सभी यदि अपनी-अपनी कुलदेवियों के इतिहास को खोजेंगे तब सामने आएगा कि जो आज अलग-अलग जाति में परिभाषित हैं, उनमें कई की कुलदेवियां समान हैं और हम सभी की जड़ें एक हैं। यह खोज भारतवर्ष के सम्पूर्ण समाज के एकात्म स्वरूप को स्वतः प्रतिपादित कर देगी। सांसद शुक्रवार को यहां आबूरोड में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय तथा सभ्यता अध्ययन केन्द्र…
