उदयपुर ट्रेकिंग ग्रुप की 30 महिला सदस्यों के दल ने किया स्पीति घाटी की वादियों में भ्रमण
उदयपुर, 6 जून। उदयपुर ट्रेकिंग ग्रुप की ओर से हिमाचल प्रदेश के स्पीति घाटी की वादियों में रोमांचक एवं यादगार यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान 30 से अधिक महिला दल ने काजा, नाको और ताबो सहित क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया। प्रतिभागियों ने स्पीति की मनमोहक वादियों, प्राचीन मठों और स्थानीय संस्कृति का निकट से अनुभव प्राप्त किया। ग्रुप की अध्यक्ष अनिता माहेश्वरी ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना तथा लोगों को हिमालयी क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना था। उन्होंने कहा…
