यूआईटी ने ढिकली वाड़ा, भुवाणा व तितरड़ी में ध्वस्त किए अतिक्रमण
-सरकारी जमीन पर लोगों ने कर लिए थे अवैध कब्जे -राजेश वर्मा उदयपुर 29 अप्रेल। नगर विकास प्रन्यास ने शनिवार को अलग-अलग जगह कार्रवाई करते हुए शहर के ढिकलीवाड़ा, भुवाणा और तितरड़ी में सरकारी जमीन पर लोगों द्वारा अवैध निर्माण कर किए गए अतिक्रमणों को ध्वस्त किए। जानकारी के अनुसार प्रन्यास क्षेत्राधिकार में स्थित राजस्व ग्राम ढिकली वाड़ा में प्रन्यास की खातेदारी भूमि पर अतिक्रमी द्वारा चारदीवारी एवं प्लीन्थ्ज्ञ लेवल के कमरे आदि का निर्माण कर लिया गया। इसी तरह राजस्व ग्राम भुवाणा के आराजी संख्या 2813 पर भी अन्य अतिक्रमी द्वारा चारदीवारी और कमरों का निर्माण कर लिया गया।…
