Breaking News

सांसद मीणा ने पंचायत समिति सायरा केभानपुरा गांव मे कुओ के विकास कार्या का निरिक्षण

सांसद मीणा ने पंचायत समिति सायरा केभानपुरा गांव मे कुओ के विकास कार्या का निरिक्षण

उदयपुर। एनएलसी इंडिया (भारत सरकारका नवरत्न उपक्रम) की बरसिंगसर परियोजना,बीकानेर की निगमित सामाजिक दायित्व योजना के अंतर्गत गोगुन्दा तहसील के भानपुरा गांव मे कुओ के विकास का कार्य किया गया स इस योजना से गांव के करीब 100 परिवार लाभान्वित होंगे। यह विकास योजना का कार्य माननीय सांसद अर्जुन लाल जी की अनुशंसा और एनएलसी इंडिया के कार्यकारी निदेशक / बरसिंगसर परियोजना प्रमुख जगदीश चंद्र मजूमदार के अनुमोदन से हुआ कुओ के विकास कार्य के निरीक्षण के लिए सोमवार को कार्यक्रम रखा गया. जिसमे सांसद अर्जुन लाल मीणा, गोगुन्दा विधायक प्रताप सिंह गमेती,सायरा पंचायत समिति प्रधान सवाराम, भानपुरा सरपंच श्रीमती…
Read More
डूंगरपुर की पिनाज ने कनाडा में लहराया परचम

डूंगरपुर की पिनाज ने कनाडा में लहराया परचम

सीईओ ऑफ द ईयर फ्यूचर्स फंड्स अवार्ड से सम्मानितडूंगरपुर की पिनाज ने कनाडा में लहराया परच डूंगरपुर, 8 मई। मूल रूप से डूंगरपुर शहर के आदर्श नगर निवासी प्रवीण (निकुंज) मेहता और पूर्णिमा मेहता की सुपुत्री पिनाज मेहता ने सात समंदर पार कनाडा में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता के दम पर डूंगरपुर जिले का नाम रोशन किया है। पिनाज को हाल ही प्रतिष्ठित सीईओ आॅफ द ईयर फ्यूचर्स फंड्स अवार्ड के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार हर साल 10 कनाडियन विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों और नेतृत्व क्षमता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को दिया जाता…
Read More
उदयपुर में युवक की हत्या, आपसी रंजिश को लेकर किया हमला

उदयपुर में युवक की हत्या, आपसी रंजिश को लेकर किया हमला

उदयपुर। शहर के घंटाघर थाना क्षेत्र में पिछोला झील किनारे लालघाट पर एक आॅटोचालक युवक की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। फिलहाल यही बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश को लेकर आॅटोचालक की युवकों से कहासुनी हुई और उन्होंने तलवार तथा लोहे के पाइप आदि से उस पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार घटना बीती रात 12 बजे बाद की है। मल्लातलाई मूल का फिलहाल महावतवाड़ी में रहने वाले 27 वर्षीय युवक इदरिस उर्फ सद्दाम शनिवार रात लालघाट पर बैठा हुआ था। उसी दौरान वहां पांच—छह युवक…
Read More
बहन से अवैध संबंधों की शंका पर ली युवक की जान, दो भाई गिरफ्तार

बहन से अवैध संबंधों की शंका पर ली युवक की जान, दो भाई गिरफ्तार

उदयपुर। जिले के कल्याणपुर क्षेत्र के मसारों की ओबरी गांव में पिछले दिनों एक युवक के सदकड़ी पुल के पास घायल अवस्था में मिलने के बाद उसकी मौत को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पता चला है कि दो भाइयों ने मिलकर युवक की हत्या अपनी चचेरी बहन के साथ अवैध संबंधों के शक के चलते कर दी थी। पत्थरों से हमला कर उसकी जान ले ली गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार 3 मई को मसारों की ओबरी निवासी शंकर मीणा ने अपने 18 वर्षीय बेटे पंकज मीणा की मौत…
Read More
वर्ल्ड लाफ्टर डे पर दूध तलाई पर एक हजार लाफ्टर योगा के साथ बना विश्व रिकॉर्ड

वर्ल्ड लाफ्टर डे पर दूध तलाई पर एक हजार लाफ्टर योगा के साथ बना विश्व रिकॉर्ड

डाॅ. कुमावत के नेतृत्व में खूब छूटे हंसी के फव्वारे लाफ्टर डांस पर झूमे शहरवासी, दूधतलाई पर उमडी भीड़ उदयपुर, 07 मई। उदयपुर के जाने माने शिक्षाविद्, लाफ्टर गुरु डाॅ. प्रदीप कुमावत ने वर्ल्ड लाफ्टर डे पर दूधतलाई पर एक हजार लाफ्टर योगा बनाकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। हास्य योग गुरू डाॅ. प्रदीप कुमावत ने योग में हास्य की एक हजार नई विधाओं का प्रदर्शन किया। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी वर्ल्ड लाफ्टर डे डाॅ. प्रदीप कुमावत के नेतृत्व में दूधतलाई पर तीस संगठनों, संस्थाओं के सहयोग से मनाया गया, जिसमें सभी लोगो ने हंसकर लाफ्टर योगा का आनंद…
Read More
दुध डेयरी संचालक के साथ मारपीट व अपहरण कर 15 लाख रुपये की मांग करने वाले 06 अभियुक्त गिरफ्तार

दुध डेयरी संचालक के साथ मारपीट व अपहरण कर 15 लाख रुपये की मांग करने वाले 06 अभियुक्त गिरफ्तार

उदयपुर। जिले के घासा  थानांतर्गत 04.05.2023 को प्रार्थी ने रिपोर्ट पेश की कि गत  27.04.2023 को एक महिला ने मेरे से उधार रुपये की मांगकर रात्रि 10-11 बजे मेरी डेयरी पर आ गई और महिला मेरे से बातचीत कर रही तभी उसी के समाज के पुष्कर लाल, दिनेश उर्फ शेरु, कैलाश, हिरा लाल, विनोद व अन्य 02-03 गाडिया लेकर डेयरी पर आ गये और मेरे से मारपीट करते हूए मेरा अपहरण कर मुझे रात भर घुमाते रहे व मेरे साथ मारपीट करते रहे तथा 15 लाख रुपये की मांगकर मेरे से 50 हजार नगद व 03 एयू बैक के चेक…
Read More
कुण्डा गांव में हुए ब्लाईंन्ड मर्डर का खुलासा, 02 अभियुक्त गिरफ्तार

कुण्डा गांव में हुए ब्लाईंन्ड मर्डर का खुलासा, 02 अभियुक्त गिरफ्तार

उदयपुर। जिले के सेमारी  थानांतर्गत 04 मई 23 केा शंकर लाल पिता पदमा निवासी देपुर, फला पलाया, कल्याणपुर, उदयपुर ने बमुकाम मोर्चरीएमबीजीएच हाॅस्पीटल उदयपुर पर रिपोर्ट पेश की कि मेरा पुत्र पंकज पिता शंकर मीणा जो03 मई 23 को मुझ प्रार्थी को मसारो की ओबरी करियावर में छोडकर सदकडी जाने के लिये कहकर निकला था तथा हेमा नामक लडकी पिता का नाम ज्ञात नही निवासी सदकडी पुल के पास पुलिस थाना सेमारी से मिलने के लिये जाने की बात कही थी उसके बाद दिनांक 03.05.2023 की शाम को करीब 6-7 बजे पुलिस थाना सेमारी से पंकज की मोटरसाईकिल नम्बर आर…
Read More
मणिपुर से राजस्थानी छात्रों की सुरक्षित घर वापसी के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी

मणिपुर से राजस्थानी छात्रों की सुरक्षित घर वापसी के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी

-हवाई यात्रा और ट्रेन किराए का पुनर्भरण करेगी राज्य सरकार जयपुर, 7 मई। राज्य सरकार मणिपुर की हिंसा में फंसे प्रवासी राजस्थानी छात्रों की सुरक्षित राजस्थान वापसी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन छात्र-छात्राओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उनकी सुरक्षित वापसी के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद इन छात्रों की सहायता के लिए हेल्प लाइन नम्बर जारी किए गए हैं। एसीएस (समन्वय) और मुख्य आवासीय आयुक्त, श्रीमती शुभ्रा सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर मणिपुर में फंसे प्रवासियों के लिए नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस रेजिडेंट कमिश्नर कार्यालय ने राजस्थान…
Read More
दर्पण सभागार  में नाटक काबुलीवाला का हुआ मंचन: कठपुतलियों ने दर्शाया कहानी का मर्म

दर्पण सभागार  में नाटक काबुलीवाला का हुआ मंचन: कठपुतलियों ने दर्शाया कहानी का मर्म

उदयपुर.पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर की ओर से शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में मासिक नाट्य संध्या रंगशाला के तहत 7 मई को कठपुतली नाटक काबुलीवाला का मंचन किया गया। वरिष्ठ नाट्य निर्देशक डॉ.लईक हुसैन के निर्देशन में हुए नाटक में टैगोर की प्रसिद्ध कहानी 'काबुलीवाला' के मर्म को कठपुतलियों ने मंच पर जाहिर किया। सभागार में  जब यह नाटक का मंचन हुआ तो टीएडी छात्रावास के बच्चों और हर उम्र के दर्शकों ने इसका लुत्फ उठाया। पर्दा उठता है, मधुर आवाज में बैकग्राउंड में 'काबुलीवाला आया, सूखे मेवे लाया' गीत बजता है। रंगबिरंगी पोशाकों में सजी कठपुतलियां अफगानी काबुलीवाले का…
Read More
कस्बा निम्बाहेड़ा से गुमशुदा दो नाबालिक बच्चों को पंजाब पुलिस के सहयोग से अमृतसर (पंजाब) से किया डिटेन

कस्बा निम्बाहेड़ा से गुमशुदा दो नाबालिक बच्चों को पंजाब पुलिस के सहयोग से अमृतसर (पंजाब) से किया डिटेन

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने 28 अप्रैल को निम्बाहेड़ा कस्बे से गुमशुदा हुए दो नाबालिग बच्चों को पंजाब पुलिस से सहयोग से अमृतसर से डिटेन कर काउंसलिंग के बाद माता पिता को सुपुर्द किया। माता पिता की डांट के कारण अपना फोन बंद कर ट्रैन पकड़ पंजाब चले गए थे। 28 अप्रैल को निम्बाहेड़ा कस्बे से दो नाबालिग बच्चों की गुमशुदगी पर थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा पर दर्ज प्रकरण के मामले में थानाधिकारी फूलचन्द टेलर (पु.नि). द्वारा जांच अधिकारी सूरज कुमार स.उ.नि. मय जाब्ता की टीम गठित की गई। उक्त टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनिकी सहायता प्राप्त की गई।…
Read More
error: Content is protected !!