Breaking News

उदयपुर में राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलंपिक खेलों का अभ्यास शुरू

उदयपुर में राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलंपिक खेलों का अभ्यास शुरू

उदयपुर, 7 जून। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशन में बुधवार को जिले भर में राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलंपिक खेलों का अभ्यास किया गया। नोडल अधिकारी शकील हुसैन ने बताया कि शहर के महाराणा भूपाल स्टेडियम में बास्केटबॉल बालिकाएं और टेनिस क्रिकेट बॉल बालक के अभ्यास मैच शुरू हुए। इस अवसर पर रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी यूनुस कुरेशी, रेहान कुरेशी, अंजलि सुराणा, बास्केटबॉल प्रशिक्षक ऊषा आचरज आदि मौजूद थे। हुसैन ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशन में हर दिन राजीव गांधी ग्रामीण शहरी ओलंपिक में होने  वाले खेलों के अभ्यास मैच जारी रहेंगे। लसाड़िया में दी पंजीयन की जानकारी…
Read More
40 दिवसीय जनजाति खेल प्रतिभा प्रशिक्षण शिविर शुरू

40 दिवसीय जनजाति खेल प्रतिभा प्रशिक्षण शिविर शुरू

उदयपुर, 7 जून। मुख्यमंत्री बजट घोषणा अंतर्गत 40 दिवसीय जनजाति खेल प्रतिभा प्रशिक्षण शिविर बुधवार को खेलगांव के तीरंदाजी कोर्ट में प्रारंभ हुआ। शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनजाति आयुक्त मयंक मनीष ने कहा कि जनजाति क्षेत्रों में खेलों के विकास सरकार लगातार प्रयासरत है और इस प्रकार के प्रशिक्षणों से खेलों में प्रतिभाओं को तराशने व निखारने के साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। ये प्रतिभाएं उच्च प्रशिक्षण प्राप्त कर राज्य, राष्ट्र व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेकर उदयपुर को गौरवान्वित करेंगी। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान खेलों के नियमों की जानकारी देते हुए खिलाड़ियों को…
Read More
जिला प्रभारी व युवा बोर्ड अध्यक्ष सीताराम लांबा ने किया महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण

जिला प्रभारी व युवा बोर्ड अध्यक्ष सीताराम लांबा ने किया महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण

राजस्थान युवा बोर्ड करवाएगा वल्लभनगर विधानसभा के 100 मेधावी विद्यार्थियों को देश की यात्रा वल्लभनगर में यूथ फेस्टिवल के लिए देंगे 6 लाख रुपए उदयपुर, 7 जून। राज्य सरकार के महंगाई राहत कैंप के जिला प्रभारी व राजस्थान युवा बोर्ड अध्यक्ष राजस्थान सीताराम लांबा ने वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को महंगाई राहत शिविरों का निरीक्षण कर लाभार्थियों से मिले साथ ही शिविर में हो रहे कार्यों को देखकर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम लांबा बुधवार को पीथलपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित महंगाई राहत शिविर में पहुंचे, जहां वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत…
Read More
डी-लिस्टिंग महारैली – 18 जून को उदयपुर में जनजाति समाज भरेगा हुंकार

डी-लिस्टिंग महारैली – 18 जून को उदयपुर में जनजाति समाज भरेगा हुंकार

-जो ना भोलेनाथ का, वो ना हमारी जात का  -गांव-ढाणियों में गूंज रहा ‘18 जून चलो उदयपुर’  -धर्म बदल लेने वाले जनजाति परिवारांे को संविधान प्रदत्त विशेष प्रावधानों से हटाने के लिए उठेगी मांग  -उदयपुर शहर के हर घर से भोजन पैकेट तैयार होगा जनजाति बंधु-बांधवों के स्वागत में उदयपुर, 07 जून। हल्दीघाटी युद्ध दिवस 18 जून को उदयपुर शहर में जनजाति सुरक्षा मंच राजस्थान के तत्वावधान में डी-लिस्टिंग हुंकार महारैली का आयोजन होने जा रहा है। इस डी-लिस्टिंग महारैली में सम्पूर्ण राजस्थान का जनजाति समाज पहुंचेगा और एक स्वर में धर्मपरिवर्तन कर लेने वाले जनजाति परिवारों को संविधान प्रदत्त…
Read More
साठ लाख की चोरी का वीडियो आया सामने

साठ लाख की चोरी का वीडियो आया सामने

उदयपुर। शहर के हिरणमगरी क्षेत्र में सूने फ्लैट से साठ लाख रुपए से अधिक की चोरी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें चोरों को भागते हुए देखा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार घटना न्यू विद्यानगर स्थित कृष्णानंद अपार्टमेंट के फ्लैट का है। जिसमें हुई चोरी के मामले में पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। जबकि यह घटना पिछले सप्ताह 30 मई है। फ्लैट मालिक मुकेश चौधरी ने अपने प्रयासों से आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज एकत्रित किए और पुलिस को सौंपे। इन फुटेज में चोरों के आने—जाने से लेकर उनके भागने का वीडियो सामने आया है।…
Read More
तेंदुए ने चरवाहे को बनाया शिकार

तेंदुए ने चरवाहे को बनाया शिकार

उदयपुर जिले के मामादेव वेला गांव की घटना, जबड़े से तोड़ी गर्दन उदयपुर। जिले में आबादी क्षेत्र में तेंदुओं की सक्रियता बढ़ती जा रही है। जिस अनहोनी की आशंका जताई जा रही थी, वह मंगलवार को हो गई। जिले के लसाड़िया क्षेत्र के शोभाजी का गुड़ा पंचायत के मामादेव वेला गांव में तेंदुए ने पशुओं का चारा खिला रहे युवक को अपना शिकार बना लिया। घटना के समय मामादेव वेला गांव का लखमा(35)पुत्र कानाराम मीणा पशुओं को चारा खिलाते समय खेत की पाल पेड़ के नीचे बैठा था। पीछे से घात लगाते हुए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।…
Read More
सेवानिवृत्ति के बाद भी कार्मिकों की सामाजिक सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

सेवानिवृत्ति के बाद भी कार्मिकों की सामाजिक सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

- तकनीकी हैल्पर कार्मिकों के पदनाम में परिवर्तन की घोषणा - ओपीएस और आरजीएचएस से कार्मिकों में बढ़ा उत्साह जयपुर, 6 जून। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार शाम प्रांतीय विद्युत मंडल मजदूर फैडरेशन राजस्थान (इंटक) के प्रधान कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने तकनीकी हैल्पर पद पर नियुक्त कार्मिकों के पदनाम योग्यता अनुसार टेक्निशियन प्रथम, द्वितीय और तृतीय करने के घोषणा की। साथ ही नवनिर्मित भवन पर एक विश्राम भवन बनाने के लिए 25 लाख रुपए की भी घोषणा की। गहलोत ने कहा कि राजकीय कार्मिकों का भविष्य सुरक्षित करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। इसलिए मानवीय…
Read More

उदयपुर में स्थापित हो वेद-विज्ञान अनुसंधान केन्द्र – उदयपुर सिटीजन सोसायटी

-उदयपुर सिटीजन सोसायटी ने शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला से किया आग्रह -मेडिकल साइंस सहित जीवन की विभिन्न समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त करेगा वेद-उपनिषदों पर अनुसंधान उदयपुर, 06 जून। उदयपुर सिटीजन सोसायटी ने शिक्षा नगरी उदयपुर में वेद-विज्ञान अनुसंधान केन्द्र की स्थापना के लिए शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला को आग्रह किया है। राजा-महाराजाओं के काल से ही उदयपुर के संस्कृत के प्रति अनुराग को उद्धृत करते हुए सोसायटी ने शिक्षा मंत्री से निवेदन किया कि प्रकृति की गोद में बसे उदयपुर में वेदों के विज्ञान के परिप्रेक्ष्य में अनुसंधान के लिए वातावरण भी उत्तम प्राप्त होगा। उदयपुर सिटीजन सोसायटी…
Read More
उदयपुर में महात्मा गांधी जनभागीदारी विकास योजना में होंगे 172.19 लाख के काम

उदयपुर में महात्मा गांधी जनभागीदारी विकास योजना में होंगे 172.19 लाख के काम

उदयपुर, 6 जून। राज्य सरकार द्वारा जिले में महात्मा गांधी जनभागीदारी विकास योजना के तहत दो वित्तीय वर्ष के लिए 172.19 लाख की बजट स्वीकृति दी गई है। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि योजना के तहत उदयपुर जिले को वर्ष 2022-23 हेतु 57.00 लाख तथा वर्ष 2023-24 हेतु 115.19 लाख राशि का आवंटन प्राप्त हुआ हैं। राशि के उपयोग हेतु समस्त पंचायत समितियों से कार्यों के प्रस्ताव मांगे गये हैं । उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य गांव के विकास के लिए सामुदायिक परिसम्पत्तियो का निर्माण, स्थानीय समुदाय में स्वावलम्बन एवं आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन के साथ…
Read More
30 जून तक पैन कार्ड को आधार कार्ड के साथ लिंक करना जरूरी

30 जून तक पैन कार्ड को आधार कार्ड के साथ लिंक करना जरूरी

उदयपुर, 6 जून। सभी करदाताओं को अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड के साथ लिंक करना जरूरी है। इसकी अंतिम तिथि 30 जून रखी गई है। 30 जून तक एक हजार रुपये फीस जमा कराने के बाद वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इनकमटेक्स डॉट जीओवी डॉट इन पर जाकर पैन कार्ड को आधार से लिंक कराया जा सकता है। अतिरिक्त आयकर आयुक्त उदयपुर भैराराम चौधरी ने बताया कि जून 2023 तक पैन को आधार से लिंक नहीं कराने पर पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाने से करदाता को रिफंड नहीं मिलेगा एवं टीडीएस की कटौती उच्च दरों पर…
Read More
error: Content is protected !!