अकोडदा का साफ पानी झीलों मे पंहुचने से पहले ही हुआ प्रदूषित
रिंग रोड पर गंदगी व मलबे के ढेर उदयपुर, पेयजल उपलब्धता बढ़ाने के लिए अकोदडा बांध से उदयपुर की झीलों मे लाया जा रहा साफ पानी सिसारमा नदी मे निरंतर सिवरेज प्रवाह से प्रदूषित हो रहा है । वंही, पिछोला के रुण मे व रिंग रोड पर भारी मात्रा मे कचरा, मलबा व अन्य गंदगी विसर्जित की हुई है जो बरसात के साथ ही झील मे समा जायेंगे । रविवार को झील दौरे पर गये झील प्रेमियों को ये भयावह स्थितियाँ नज़र आई । झील प्रेमियों ने पाया कि सिसारमा सीवर लिफ्ट पम्प के काम नही करने से पूरे गाँव…
