Breaking News

खेत में बंधे बैल का तेंदुए ने किया शिकार, ग्रामीणों में दहशत

खेत में बंधे बैल का तेंदुए ने किया शिकार, ग्रामीणों में दहशत

उदयपुर। जिले में लसाड़िया क्षेत्र के भरेव ग्राम पंचायत के बोर फला गांव में खेत में बंधे एक बैल का तेंदुए ने शिकार कर लिया। आबादी क्षेत्र के समीप खेत में तेंदुए की हलचल से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने की अपील की है। जिसके बाद गांव के समीप वन विभाग ने एक पिंजरा लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार अलसुबह बोरफला गांव में पप्पू लाल मीणा पुत्र दल्ला मीणा के खेत में बंधे बैल को तेंदुए ने शिकार बना लिया। तेंदुआ बैल के पेट के हिस्से को खा गया।…
Read More
उदयपुर—अहमदाबाद हाई वे पर 20 किलोमीटर का जाम

उदयपुर—अहमदाबाद हाई वे पर 20 किलोमीटर का जाम

घंटों से फंसे हैं वाहन, बलीचा में फ्लाई ओवर निर्माण के चलते एक सप्ताह से जारी है जाम की स्थिति उदयपुर। शहर के समीप बलीचा में उदयपुर-अहमदाबाद हाई वे के बीच फ्लाई ओवर निर्माण के चलते बीस किलोमीटर लंबा जाम लग गया। घंटों तक जारी जाम के चलते वाहन चालक बेहद परेशान हैं। पुलिस दिन—रात जाम खुलवाने में जुटे हैं लेकिन हालात अभी भी काबू से बाहर हैं। बताया गया कि उदयपुर-अहमदाबाद हाई वे पर बलीचा स्थित अमरगढ़ होटल के पास फ्लाईओवर निर्माण के चलते बीते एक सप्ताह से वाहनों के जाम की स्थिति बनी हुई है। बारिश के कारण…
Read More
पुरी की तर्ज पर उदयपुर में जगन्नाथ आज निकलेंगे नगर भ्रमण पर

पुरी की तर्ज पर उदयपुर में जगन्नाथ आज निकलेंगे नगर भ्रमण पर

उदयपुर। लेकसिटी उदयपुर में भगवान जगन्नाथ मंगलवार 20 जून को नगर भ्रमण पर निकलेंगे। इसके लिए जगदीश मंदिर से पुरी की तर्ज पर जगन्नाथजी की रथयात्रा निकाली जाएगी। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के आयोजन को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई है। भगवान जगदीश के मंदिर और चांदी के रथ को सजाया गया है। साथ ही रथयात्रा के रूट को भी पूरी तरह से सजाया गया है। यात्रा से पहले कलक्टर ताराचंद मीणा व एसपी भुवन भूषण यादव के साथ विभागों की टीमों ने रथयात्रा समिति के साथ रूट का जायजा लिया और जो भी कमियां थी…
Read More
समर कप क्लासिकल बिलो 1600 अंतराष्टीय फीडे रेटेड ओपन शतरंज प्रतियोगिता संपन्न

समर कप क्लासिकल बिलो 1600 अंतराष्टीय फीडे रेटेड ओपन शतरंज प्रतियोगिता संपन्न

उत्तरप्रदेश के ओजस्या सक्सेना बने विजेता उदयपुर। चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में बुद्धिबल सेवा संस्थान, राजस्थान राज्य शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, विश्व शतरंज महासंघ, के तत्वावधान में रमेश चंद्र शर्मा पूर्व निदेशक टी आर आई व डॉ प्रशांत भारद्वाज एसोसिएट प्रोफेसर राजस्थान विद्यापीठ स्मृति समर कप क्लासिकल बिलो 1600 अंतराष्टीय फीडे रेटेड ओपन शतरंज प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ चेस इन लेकसिटी सचिव व राज्य संघ के कार्यकारिणी सदस्य विकास साहू ने बताया कि समापन पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि प्रेम सिंह शक्तावत, चंद्रप्रकाश भट्ट पूर्व जिला शतरंज संघ सचिव, विपिन लोढ़ा, संजीव…
Read More
विद्यापीठ: आज के परिप्रेक्ष्य में होम्योपैथिक पद्धति की सार्थकता विषय पर राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन

विद्यापीठ: आज के परिप्रेक्ष्य में होम्योपैथिक पद्धति की सार्थकता विषय पर राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन

उदयपुर। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय) के संघटक होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय की ओर से के संस्थापक मनीषी पंडित जनार्दनराय नागर की 112वीं जयंती पर आयोजित सात दिवसीस समारेाह के तहत  सोमवार को आज के परिप्रेक्ष्य में होम्योपैथिक पद्धति की सार्थकता विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार की अध्यक्षता करते हुए कुलपति कर्नल प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने कहा कि बीमारियां अस्वस्थ खान-पान और तनावपूर्ण जीवन जीने के कारण होती हैं। वर्तमान युग में साक्ष्य-आधारित होम्योपैथी चिकित्सा के महत्व को कम करके नहीं आंका जा सकता है। आधुनिक चिकित्सा की प्रभावकारिता का मूल्यांकन करने के लिए कठोर वैज्ञानिक अनुसंधान…
Read More

झीलों की स्वच्छता व संरक्षण के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

लेकसिटी की झीलें स्वच्छ, सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त रहें-कलक्टर उदयपुर 19 जून। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने झीलों के संरक्षण से जुड़े समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि देश-दुनिया में झीलों को लेकर अपनी पहचान बना चुकी लेकसिटी की झीलों को स्वच्छ, सुरक्षित व प्रदूषणमुक्त रखने के लिए गठित समिति की बैठक निरंतर हो तथा यह सुनिश्चित हो कि झीलों को प्रदूषित करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाए। कलक्टर मीणा सोमवार को हाईकोर्ट के निर्देशानुसार झीलों की स्वच्छता व संरक्षण के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे। इस मौके…
Read More
उदयपुर कम्प्यूटर ट्रेडर्स एसोसिएशन द्वारा स्वास्थ्य जाँच एवं रक्तदान शिविर आयोजित

उदयपुर कम्प्यूटर ट्रेडर्स एसोसिएशन द्वारा स्वास्थ्य जाँच एवं रक्तदान शिविर आयोजित

रक्तदान महादान उदयपुर। रविवार को उदयपुर कम्प्यूटर ट्रेडर्स एसोसिएशन द्वारा स्वास्थ्य जाँच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन सुधा ओर्थोपेडीक एवं गायनिक हॉस्पिटल पर किया गया। बिपरजॉय तूफान की वजह से भरपूर बरसात होने के बावजूद भी रक्तदाताओ ने पूर्ण जोशोखरोश से उपरोक्त शिविर में भाग लिया और कुल मिला कर 52 लोगों ने अपना रक्तदान किया। रक्तदान शिविर के साथ-साथ ही हॉस्पिटल में नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श, निशुल्क जांच एवं रियायती दर पर जांच आदि भी रखी गयी थी जिसमें कुल 150 सदस्य एवं अन्य शहरवासी अपनी-अपनी इच्छानुसार जांचे करा कर लाभान्वित हुए। साथ ही शिविर में स्वादिष्ट अल्पाहार भी रखा…
Read More
लड़की बन इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर लूट के मामले के तीन आरोपी गिरफ्तार

लड़की बन इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर लूट के मामले के तीन आरोपी गिरफ्तार

गुलाबपुरा से किया गिरफ्तार तीन अन्य आरोपी नामजद चित्तौड़गढ़। महिला के नाम की इंस्टाग्राम फेक आईडी बनाकर साइबर फ्रॉड तरीके से चित्तौड़गढ़ के एक युवक को गुलाबपुरा भीलवाडा की तरफ बुलाकर उसके साथ मारपीट व लूट करने के दो आरोपी व लूटी हुयी सोने की चैन खरीदने वाला ज्वैर्ल्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लड़की की आवाज में बात करने से झांसे में आया युवक लूट का शिकार हुआ था। अपराध में लिप्त तीन अन्य आरोपियों को साइबर थाना पुलिस ने नामजद कर लिया है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। प्रकरण के अनुसार 11 मई को साइबर थाना…
Read More
उदयपुर के गोगुंदा में 10 इंच से ज्यादा बारिश, वाकल नदी उफान पर

उदयपुर के गोगुंदा में 10 इंच से ज्यादा बारिश, वाकल नदी उफान पर

पाली से परीक्षा देने आ रहे बच्चे फंसे, नहीं दे पाए परीक्षा उदयपुर। बिपरजॉय तूफान के असर के चलते तेज हवा तथा बारिश का दौर रविवार को भी दिन भर जारी रहा। सर्वाधिक बारिश आठ इंच बारिश जिले के गोगुंदा क्षेत्र में बरसी। पिछले दो दिन में यहां दस इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है तथा गोगुंदा-ओगणा मार्ग पर वाकल नदी पूरे उफान पर बह रही है। इसके साथ ही उदयपुर-पिंडवाड़ा हाइवे पर और ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ व बिजली के पोल गिरे हैं। भारी बारिश के चलते नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से रविवार को उदयपुर में आयोजित…
Read More
11 साल की उम्र बाल विवाह, पढ़ने के लिए घर से भागा, परीक्षा से पहले पिता बना, अब डॉक्टर बनेगा रामलाल

11 साल की उम्र बाल विवाह, पढ़ने के लिए घर से भागा, परीक्षा से पहले पिता बना, अब डॉक्टर बनेगा रामलाल

चित्तौड़गढ़ जिले के घोसुंडा के रामलाल ने पांचवें प्रयास में नीट क्रेक की पिता दूसरों का खेत जोतते हैं, मां बेचती है चारा -सुभाष शर्मा उदयपुर। बाल विवाह समाज के लिए चुनौती है, जो बच्चों के सपने तोड़ देती है लेकिन घोसुंडा के रामलाल के इरादों ने अलग ही मिसाल पेश की है। चित्तौड़गढ़ जिले के रामलाल भोई का महज 11 साल की उम्र में बाल विवाह कर दिया गया था। उसके पढ़ने की जिद ऐसी थी कि वह घर छोड़कर चला गया और कहा, जब तक एमबीबीएस में प्रवेश नहीं मिलेगा, तब तक वह चैन से नहीं बैठेगा। रामलाल…
Read More
error: Content is protected !!