11 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले दो नाबालिग भाई डिटेन
उदयपुर। शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में अपनी बुआ के घर आई 11 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले दो नाबालिग भाइयों को डिटेन कर लिया गया। किशोर न्यायालय में पेश किए जाने के बाद दोनों को बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना 14 जून की है। मासूम बच्ची अपनी सगी बुआ के यहां आई हुई थी। जहां बुआ के 13 और 15 वर्ष के बेटों ने मासूम बच्ची के साथ गैंग रेप किया। नाबालिग बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर जब परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो पूरा घटनाक्रम सामने आया। बताया गया…
