‘योगासन में मानसिक स्थिति की महता’ विषय पर हुई कार्यशाला
योग से मानसिक स्थिति को बना सकते हैं बेहतर : डॉ. अंजु गिरी उदयपुर, 21 जून। शहर की ख्यातनाम मेंटल हेल्थ फर्स्ट एडर डॉ. अंजु गिरी ने कहा है कि योग एक जीवन पद्धति है और इसके माध्यम से निरोगी व दीर्घायु की प्राप्ति हो सकती है। योगासन से मानसिक स्थिति को भी बेहतर बनाया जा सकता है। डॉ. अंजु बुधवार को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर के अत्याधुनिक श्रीयम योग संस्थान पर ‘योगासन में मानसिक स्थिति की महता’ विषय पर आयोजित कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। इस मौके पर उन्होंने योगाभ्यासियों को योग…
