Breaking News

बाबेल तीसरी बार बने प्रदेश उपाध्यक्ष

बाबेल तीसरी बार बने प्रदेश उपाध्यक्ष

उदयपुर, राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ प्रदेश अध्यक्ष अरविंद व्यास द्वारा घोषित कार्यकारिणी में आरके भवन उदयपुर मैं कनिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत कमल प्रकाश बाबेल को प्रांतीय उपाध्यक्ष घोषित किया l प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रतन सिंह सिसोदिया ने बताया कि बाबेल लगातार तीसरी बार प्रांतीय उपाध्यक्ष बने हैं, बाबेल वर्तमान में सहायक कर्मचारी परिषद के प्रदेश संरक्षक एवं राजस्थान शिक्षा विभाग की संयुक्त कर्मचारी संघ के संभागीय महामंत्री हैं साथ ही कई सामाजिक एवं धार्मिक संगठन से जुड़े हुए हैं
Read More
मुख्यमंत्री देंगे उदयपुर के किसानों को नई मंडी की सौगात

मुख्यमंत्री देंगे उदयपुर के किसानों को नई मंडी की सौगात

उदयपुर, 25 जून। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत सोमवार को उदयपुर के दौरे पर रहेंगे। वे कृषि उपज मण्डी सब यार्ड बलीचा का लोकार्पण कर उदयपुर के किसानों को नई सौगात प्रदान करेंगे। नई मण्डी की सौगात मिलने से उदयपुर ही नहीं अपितु संभाग के विभिन्न जिलों के कृषकों को भी सुविधाएं मिलेगी। गौण मंडी प्रांगण-बलीचा एक नजर में कृषि उपज मण्डी के सचिव मदन गुर्जर ने बताया कि कृषि उपज मण्डी समिति (अनाज) उदयपुर के ग्राम वलीचा उदयपुर में 125 बीघा भूमि पर नवीन गौण मण्डी प्रांगण बलीचा का निर्माण किया गया है जो कि मुख्य मण्डी प्रांगण (अनाज) उदयपुर…
Read More
उदयपुर में फिर से भूख हड़ताल पर जेल प्रहरी

उदयपुर में फिर से भूख हड़ताल पर जेल प्रहरी

उदयपुर। वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर एक बार फिर शनिवार को उदयपुर केन्द्रीय काराग्रह के प्रहरी वापस भूख हड़ताल पर उतर गए। वे मैस का बहिष्कार करते हुए भूखे ही ड्यूटी दे रहे हैं। उनका कहना है कि मांग पूरी नहीं होने तक वे भूखे ही काम करेंगे। चाहे उनकी तबीयत ही क्यों ना बिगड़ जाए। अपनी मांग को लेकर दिन में जेल प्रहरियों ने सेंट्रल जेल में रैली निकाली और एक दिन पहले कैंडल मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया था। गौरतलब है कि उदयपुर सेंट्रल जेल में करीब 250 जेल प्रहरी हैं, जिसमें महिलाएं और पुरुष…
Read More
निलंबित डीएसपी आंचलिया के मामले के गवाह को बदमाश ने पिस्टल दिखाकर धमकाया

निलंबित डीएसपी आंचलिया के मामले के गवाह को बदमाश ने पिस्टल दिखाकर धमकाया

मामले से दूर रहने तथा आंचलिया के भाई से मिलकर समझौता करने के लिए कहा, सुखेर थाने में मामला दर्ज -राजेश वर्मा उदयपुर 24 जून। घूसखोरी के मामले में निलंबित चल रहे डीएसपी जितेंद्र आंचलिया केस के मामले में गवाह को धमकाने का मामला उदयपुर के सुखेर थाने में दर्ज हुआ। एफआईआर में बताया गया कि दो बदमाशों ने गवाह को धमकी देते हुए इस मामले से दूर होने को कहा। जिस स्थान पर धमकी दी वहां उसके साथ धक्का-मुक्की भी की। उदयपुर के सुखेर थाने में शुक्रवार शाम को दर्ज एफआईआर में अमृत नगर बडग़ांव निवासी राधाकृष्णनन पुत्र आनंद…
Read More
भीलवाड़ा में फेरों के बाद ससुराल पहुंचने से पहले दुल्हन का अपहरण

भीलवाड़ा में फेरों के बाद ससुराल पहुंचने से पहले दुल्हन का अपहरण

प्रेमी अपने दो साथियों के संग तलवार दिखाकर ले भागा उदयपुर। भीलवाड़ा जिले में फेरों के बाद ससुराल पहुंचने से पहले ही एक नई नवेली दुल्हन के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना उस समय की है जब विदाई के बाद दुल्हन को ससुराल ले जाया जा रहा था और वर पक्ष के लोग बीच मार्ग पर नवदंपती को धोक लगवाने सगसजी स्थानक पर पहुंचे थे। दो स्कूटरों से आए तीन युवकों ने दुल्हा और दुल्हन के गले पर तलवाई लगाई और दुल्हन को स्कूटर पर बिठाकर ले गए। मामले की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कराई लेकिन…
Read More
आज की तुलना ‘आपातकाल ’ से करना बेतुका: आलोक मेहता

आज की तुलना ‘आपातकाल ’ से करना बेतुका: आलोक मेहता

- नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स-इंडिया (एनयूजेआई) द्वारा ‘आपातकाल और पत्रकारिता’ विषय पर परिचर्चा आयोजित। - जनप्रहरी एक्सप्रेस नयी दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता ने कहा है कि देश की वर्तमान स्थिति की तुलना आपातकाल से करने का कोई तुक नहीं है, और ऐसी तुलना करने वाले वे लोग है जिन्होंने जून 1975 में लागू 21 माह के आपातकाल को नहीं झेला है या नहीं देखा है। मेहता स्वतंत्र भारत में 25 जून 1975 की रात घोषित आपातकाल पर यहां नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स-इंडिया (एनयूजेआई) द्वारा शनिवार को आयोजित एक परिचर्चा के मुख्य वक्ताओं में थे। ‘आपातकाल और पत्रकारिता’ विषय पर…
Read More
30 जून को गृहमंत्री अमित शाह मेवाड़ से करेंगे राजस्थान में चुनावी शंखनाद

30 जून को गृहमंत्री अमित शाह मेवाड़ से करेंगे राजस्थान में चुनावी शंखनाद

-कश्मीर से धारा 370 को हटाने, राम मंदिर बनाने, तीन तलाक हटाने जैसे मुद्दों के लिए निकाली जाएगी आभार रैली -केन्द्र की मोदी सरकार की योजनाओं के गिनाए जाएंगे लाभ -जनजाति आरक्षित लोकसभा सीट के मद्देनजर जनजाति समाज की भी रहेगी बड़ी उपस्थिति -गांधी ग्राउण्ड में होगी महाजनसभा उदयपुर, 24 जून। देश के गृहमंत्री अमित शाह 30 जून को मेवाड़ की धरा से राजस्थान में चुनावी शंखनाद करेंगे। भाजपा की ओर से केन्द्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर किए जा रहे आयोजनों के तहत 30 जून को उदयपुर में लोकसभा सम्मेलन हो रहा है जिसे गृहमंत्री अमित शाह…
Read More
उदयपुर के शिशवी में स्थापित होगी 151 फीट ऊंची पंचमुखी हनुमान प्रतिमा, शिलान्यास और भूमिपूजन संपन्न

उदयपुर के शिशवी में स्थापित होगी 151 फीट ऊंची पंचमुखी हनुमान प्रतिमा, शिलान्यास और भूमिपूजन संपन्न

उदयपुर। विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमाओं के लिए मेवाड़ में नया आयाम जुड़ने वाला है। नाथद्वारा में विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा विश्वास स्वरूपम के बाद अब उदयपुर जिले के शिशवी में विश्व की सबसे ऊंची पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा का शिलान्यास एवं भूमि पूजन शनिवार को हुआ। महंत गिरधारी दास के सानिध्य में असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, मेवाड़ के पूर्व राजघराने के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत ने शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस अवसर पर महंत गिरधारीदास ने कहा कि यह बड़े ही सौभाग्य…
Read More
उदयपुर में 26 से लगेगा किसानों का मेला

उदयपुर में 26 से लगेगा किसानों का मेला

संभाग स्तरीय किसान महोत्सव में किसान होंगे नई तकनीकों से रूबरू मुख्यमंत्री श्री गहलोत करेंगे शुभारंभ - युवराज भैंसा होगा आकर्षण का केंद्र उदयपुर, 24 जून। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर राज्य के किसानों को कृषि जगत की नवीन तकनीकों से रूबरू करवाने के उद्देश्य से उदयपुर में कल से दो दिवसीय संभाग स्तरीय किसान महोत्सव का आगाज होने जा रहा है। यह किसान महोत्सव 26 व 27 जून को उदयपुर में बलीचा स्थित कृषि उपज मंडी सबयार्ड में आयोजित किया जाएगा। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि किसान महोत्सव को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली…
Read More
उदयपुर में 26 से लगेगा किसानों का मेला – युवराज भैंसा होगा आकर्षण का केंद्र

उदयपुर में 26 से लगेगा किसानों का मेला – युवराज भैंसा होगा आकर्षण का केंद्र

उदयपुर/चित्तौड़गढ़, 24 जून। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर राज्य के किसानों को कृषि जगत की नवीन तकनीकों से रूबरू करवाने के उद्देश्य से उदयपुर में कल से दो दिवसीय संभाग स्तरीय किसान महोत्सव का आगाज होने जा रहा है। यह किसान महोत्सव 26 व 27 जून को उदयपुर में बलीचा स्थित कृषि उपज मंडी सबयार्ड में आयोजित किया जाएगा। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि किसान महोत्सव को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है एवं जिला प्रशासन द्वारा इसके सफलतम आयोजन का प्रयास किया जा रहा है। यह रहेगा किसान महोत्सव का कार्यक्रम निर्धारित…
Read More
error: Content is protected !!