कयाकिंग एवं कैनोइंग खिलाड़ियों को मिली 6 नई नावें
जिला कलक्टर ने किया लोकार्पण उदयपुर, 29 जून। राजस्थान कयाकिंग एवँ केनोइंग संघ द्वारा संचालित जलक्रीड़ा केन्द्र, फतेहसागर के खिलाडियों को भेंट स्वरूप 6 नवीन नावें मिली। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने होटल लेकएण्ड में आयोजित एक समारोह के दौरान इनका लोकार्पण कर खिलाड़ियों को बधाई दी और नाव भेंट करने वाले समाजसेवियों का आभार जताया। अल्का ग्रुप ऑफ होटल्स के प्रबंध निदेशक ऋषित भंडारी ने 4 बोट्स व राजस्थान कयाकिंग एवँ केनोइंग संघ के चैयरमेन पीयूष कच्छावा ने 2 बोट्स भेंट की। कलक्टर ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आपके लिएद सुविधाओं की कोई कमी नहीं है,…
