मेवाड़ से प्रदेश को कांग्रेस मुक्त करने का आगाज करेंगे शाह
भाजपा की राष्ट्रीय सचिव बोलीं- कार्यकर्ताओं में उत्साह, गहलोत सरकार से जनता परेशान उदयपुर । भाजपा की राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश की सह प्रभारी विजया रहाटकर ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को मेवाड़ से प्रदेश को कांग्रेस मुक्त करने का आगाज करेंगे । उदयपुर में मीडिया से बातचीत करती रहाटकर ने कहा कि शाह की जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं में और जनता में उत्साह है। वे बोली की पार्टी ने जनता के साथ ही यहां आने वाले पर्यटकों को भी सभा में आने का आमंत्रण दिया है। 50 हजार लोग जुटेंगे उन्होंने दावा करते हुए कहा…
