सामायिक समता की साधना है : साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री
- आयड़ जैन तीर्थ में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृृंखला का चौथा दिन - पदमावती माता का जाप एवं एकासना 7 जुलाई को उदयपुर 05 जुलाई। श्री जैन श्वेताम्बर महासभा के तत्वावधान में तपागच्छ की उद्गम स्थली आयड़ तीर्थ पर बरखेड़ा तीर्थ द्वारिका शासन दीपिका महत्ता गुरू माता सुमंगलाश्री की शिष्या साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री एवं वैराग्य पूर्णाश्री आदि संतों का बुधवार को चातुर्मासिक मांगलिक प्रवचन हुए। महासभा के महामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि आयड़ तीर्थ के आत्म वल्लभ सभागार में प्रवचनों की श्रृंखला में प्रात: 9.15 बजे साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री व वैराग्यपूर्णा ने कहा कि सामायिक समता की साधना है जो भी साधक…
