गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के बाहर मिला महिला का शव
हत्या की आशंका, सिर में गहरी चोट के निशान मिले, पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी उदयपुर। शहर के सवीना थाना क्षेत्र के गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के बाहर सोमवार सुबह एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सिर तथा शरीर में गंभीर चोटों के चलते उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार श्रावण मास के पहले सोमवार को चलते बड़ी संख्या में भक्त लोग गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे थे। उनमें से एक भक्त मंदिर के पिछवाड़े स्थित दरवाजे के समीप महिला का शव पड़ा देखा था। सूचना पर सवीना थानाधिकारी…
