Breaking News

शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में “नटसम्राट“ नाटक का मंचन रविवार को

शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में “नटसम्राट“ नाटक का मंचन रविवार को

उदयपुर. पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर द्वारा शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में ललित कला संगम जयपुर द्वारा निर्मित ‘‘नटसम्राट ‘‘ नाटक का मंचन 3 सितम्बर रविवार को शाम 7 बजे किया जायेगा । केंद्र निदेशक श्रीमती किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि इस नाटक की रचना ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध कवि एवं नाटककार श्री वि.वा. शिरवाडकर ने की है, निर्देशक श्री राम सहाय पारीक है । यह नाटक रंगमंच से अवकाश ले चुके व सम्मान प्राप्त एक नामचीन नट (अभिनेता) की जीवन संध्या पर भोगी हुई त्रासदी की मार्मिक कहानी है। अवकाश लेने के बाद वह बहुत प्रेम व…
Read More
40वां दिव्यांग सामूहिक विवाहोत्सव आज निकलेगी बिंदोली, कल विवाह

40वां दिव्यांग सामूहिक विवाहोत्सव आज निकलेगी बिंदोली, कल विवाह

उदयपुर,1 सितम्बर। नारायण सेवा संस्थान दिव्यांग युवक - युवतियों की गृहस्थी का सपना साकार करने वाले सामूहिक विवाह का आयोजन वर्षों से करता रहा है। संस्थान का 40वां सामूहिक विवाह दिनांक 3 सितंबर को संस्थान के सेवामहातीर्थ बड़ी परिसर में संपन्न होगा। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि इस विवाह में 54 दिव्यांग एवं निर्धन जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। शनिवार को विवाहोत्सव से पूर्व नगर निगम प्रांगण से सजी -धजी बग्गियों और बेण्ड -बाजों के साथ शाम 5 बजे बिन्दोली निकाली जाएगी। सूरजपोल -बापू बाजार, देहली गेट होते हुए पुनः निगम परिसर में सम्पन्न होगी। अग्रवाल ने उदयपुर वासियों…
Read More
उच्चकोटी की भरतनाट्यम प्रस्तुतियों से मल्हार का समापन

उच्चकोटी की भरतनाट्यम प्रस्तुतियों से मल्हार का समापन

उदयपुर, 27 अगस्त। दर्शकों के मन में एक अविस्मरणीय छवि बनाते हुए रविवार रात्रि शिल्पग्राम के दर्पण प्रेक्षागृह में मल्हार उत्सव का सफल समापन हुआ। दर्शकों ने मल्हार उत्सव को सांस्कृतिक केंद्र की एक अनुपम भेंट बताया।  आज हैदराबाद के शंकरानंद कलाक्षेत्र एन्सेम्बल भरतनाट्यम की नयनाभिराम प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मन्त्र मुग्ध कर दिया। पद्मश्री डॉ. आनंदा शंकर जयंत के निर्देशन में तैयार इन शानदार कृतियों को बेंगलुरु और हैदराबाद से आये तेरह पारंगत कलाकारों ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत “गणपति तालनम” से हुई। मंगलमूर्ति की आराधना में मधुर संगीत, विभिन्न मुद्राओं और लयकारी का सामंजस्य बहुत प्रभावी था। दूसरी…
Read More
मंदिर में प्रवेश करने पर हमें पांच अभिगम का पालन करना चाहिए : साध्वी प्रफुल्लप्रभा

मंदिर में प्रवेश करने पर हमें पांच अभिगम का पालन करना चाहिए : साध्वी प्रफुल्लप्रभा

- साध्वियों के सानिध्य में अष्ट प्रकार की पूजा-अर्चना की   - आयड़ जैन तीर्थ में चातुर्मासिक प्रवचनों की श्रृृंखला जारी   उदयपुर 31 अगस्त। श्री जैन श्वेताम्बर महासभा के तत्वावधान में तपागच्छ की उद्गम स्थली आयड़ तीर्थ पर बरखेड़ा तीर्थ द्वारिका शासन दीपिका महत्ता गुरू माता सुमंगलाश्री की शिष्या साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री एवं वैराग्य पूर्णाश्री आदि साध्वियों के सानिध्य में गुरुवार को रक्षा बंधन पूर्व धूमधाम से मनाया गया। महासभा के महामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि आयड़ तीर्थ के आत्म वल्लभ सभागार में सुबह 7 बजे दोनों साध्वियों के सानिध्य में आरती, मंगल दीपक, सुबह सर्व औषधी से महाअभिषेक…
Read More
अंतरिक्ष हो या खेत, भारत का वैज्ञानिक श्रेष्ठः डाॅ. परोदा

अंतरिक्ष हो या खेत, भारत का वैज्ञानिक श्रेष्ठः डाॅ. परोदा

आबादी चार गुना बढ़ी तो देश का खाद्यान्न उत्पादन साढे़ छह गुणा बढ़ा उदयपुर, 30 अगस्त(ब्यूरो): अंतरिक्ष हो या खेत- भारत के वैज्ञानिकों ने हर जगह देश का गौरव बढ़ाया है। आजादी के बाद आबादी में साढे चार गुना वृद्धि हुई है तो कृषि वैज्ञानिकों ने खाद्यान्न उत्पादन में साढे छह गुणा बढ़ोतरी कर अपने हुनर का लोहा मनवाया है। अब कृषि वैज्ञानिकों को इस बात पर ध्यान केन्द्रित करना होगा कि आदान की कीमतें घटे व उत्पादन बढ़े। साथ ही उत्पादन को सीधा बाजार से जोड़ा जाए और यह कमान युवा वैज्ञानिकों को सौंपी जाए। यह बात बुधवार को…
Read More
ऐसा गिरोह जो वारदात की खबरें डालता है इंस्टाग्राम पर

ऐसा गिरोह जो वारदात की खबरें डालता है इंस्टाग्राम पर

खुलीं 23 वारदातें -राजेश वर्मा उदयपुर 30 अगस्त। जिला पुलिस ने एक ऐसे अपराधी गिरोह का पर्दाफास किया है, जो वारदात की प्रकाशित खबरें इस्टाग्राम पर डालता था। चोरी—लूट सहित अन्य वारदात बनाने के लिए उन्होंने 425 संख्या के नाम से गिरोह बना रखा था। गिरोह की दहशत बढ़ती जाए, इसलिए वारदात के अगले दिन समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों को इस्टाग्राम पर डालते रहते थे। पुलिस ने इस गिरोह के एक सदस्य को पकड़ लिया और वह 23 वारदातों का खुलासा कर चुका है। अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। बताया गया कि…
Read More
रात 9 बजे बाद बहनो ने बाँधी भाई की कलाई पर राखी

रात 9 बजे बाद बहनो ने बाँधी भाई की कलाई पर राखी

उदयपुर।  हर वर्ष श्रावण पूर्णिमा पर राखी का पर्व मनाया जाता है, लेकिन इस बार श्रावण का अधिक मास होने से ये पर्व अगस्त महीने के अंतिम दिन में मनाया गया पिछले साल की तरह इस साल भी श्रावण पूर्णिमा पर भद्रा दिन भर रहेगी, जिसके चलते रात में रक्षाबंधन पर्व मनाना चाहिए, ऐसा कुछ विद्वानों का मत है। पंचांग के अनुसार, श्रावण पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त, बुधवार की सुबह 10:58 से शुरू होगी, जो 31 अगस्त, गुरुवार की सुबह 07:05 तक रहेगी। पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को दिन भर रहेगी, इसीलिए इसी दिन ये पर्व मनाया जाएगा। इस दिन…
Read More
सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन

सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन

उदयपुर। सृष्टि के राजा महाकाल को मनाने गूंजा पंचाक्षरी मंत्र "ॐ नमः शिवाय' -सनातनी चातुर्मास में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का महा रुद्राभिषेक उदयपुर, 30 अगस्त। अरावली की उपत्यकाओं के बीच विराजित बड़बड़ेश्वर महादेव मंदिर 24 घण्टे तक पंचाक्षरी मंत्र ॐ नमः शिवाय से गूंजता रहा। अवसर था, श्रावणी पूर्णिमा पर पार्थिव शिवलिंग के निर्माण और महा रुद्राभिषेक का। उदयपुर के बलीचा स्थित बड़बड़ेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में चल रहे सनातनी चातुर्मास के तहत मंगलवार रात 9 बजे से शिव मंत्रों के साथ सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण शुरू हुआ। दिगंबर खुशाल भारती महाराज के सान्निध्य में श्रद्धालुओं तथा…
Read More
सात दिवसीय वेद ज्ञान सप्ताह का हुआ समापन -उत्कृष्ट विधार्थियों का किया सम्मान

सात दिवसीय वेद ज्ञान सप्ताह का हुआ समापन -उत्कृष्ट विधार्थियों का किया सम्मान

उदयपुर 30 अगस्त / जनार्दन राय नगर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी  विश्वविद्यालय के संघटक साहित्य संस्थान एवं महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान, उज्जैन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सप्त दिवसीय वेद ज्ञान सप्ताह का समापन प्रतापनगर स्थित आईटी सभागार में हुआ। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत ने कहा कि  वैदिक शिक्षा के विस्तार एवं प्रचार को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने नवीन शिक्षा नीति में भारतीय ज्ञान परंपरा को विशेष स्थान प्रदान किया है। नवीन शिक्षा नीति का उद्देश्य है कि भारतीय ज्ञान आधारित शिक्षा व्यवस्था को स्थापित करना तथा आधुनिक शिक्षा के…
Read More
विद्यापीठ – 18वां विशेष दीक्षांत समारोह कल

विद्यापीठ – 18वां विशेष दीक्षांत समारोह कल

राज्यपाल महामहिम गुलाब चंद कटारिया को नवाजा जायेगा डी.लिट की उपाधि से उदयपुर 30 जुलाई / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय का 18वां विशेष दीक्षांत समारोह शुक्रवार को  प्रातः 11.30 बजे डबोक स्थिति स्कूल आॅफ एग्रीकल्चरल साइंसेस के सभागार में  आयोजित किया जायेगा। कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने बताया कि समारोह में शिक्षा और समाज के उत्थान में अतुल्नीय योगदान के लिए असम के राज्यपाल महामहिम गुलाब चंद कटारिया को डी. लिट की उपाधि से नवाजा जायेगा। समारोह के मुख्य अतिथि कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर होंगे जबकि अध्यक्षता कुलाधिपति प्रो. बलवंतराय जानी करेगे।
Read More
error: Content is protected !!