Breaking News

श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभःसतसंग और हरिकथा मिलने से सुख मिलता है

श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभःसतसंग और हरिकथा मिलने से सुख मिलता है

फतहनगर। नगर के श्री लक्ष्मीनारायण अखाड़ा मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन रोजाना शाम 07.30 बजे से रात्रि 10.30 बजे तक होगा तथा 14 अक्टूबर तक चलेगा। आयोजन में पं.माणकचंद मेनारिया द्वारा श्रीमद्भागवत कथा की भव्य संगीतमय प्रस्तुति दी जा रही है। आज की कथा में भागवत महात्म्य पर कहा कि नेमिसारण्य में कलियुग का प्रभाव नहीं होता है। अतः वहीं से श्री सूतजी द्वारा भागवत पुराण का प्राकट्य हुआ है। आगे कहा कि गुरुकृपा से कुछ भी असम्भव नहीं है। आज सभी संतान को कमाने वाला, ऑफिसर आदि बनाना चाहते हैं पर कोई…
Read More
50 साल पुरानी पानी की टंकी को किया धराशायी

50 साल पुरानी पानी की टंकी को किया धराशायी

फतहनगर। नेहरू बाल उद्यान में बनी करीब 5 दशक पुरानी पानी की टंकी को रविवार को ध्वस्त कर गिरा दिया गया। टंकी की हालत बेहद जर्जर हो चुकी थी। ऐसे में किसी भी तरह की अनहोनी की संभावना को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने इसे गिराने का निर्णय लिया। नियमानुसार टंकी की नीचे वाले हिस्से को पंक्चर करके प्रशासन की देखरेख में नीचे ढहाया गया। टंकी को गिरता देखने के लिए बड़ी संख्या में यहां लोग जमा हुए। प्रशासन ने उन्हें पहले ही दूर हटा दिया। इस पुरानी टंकी की जगह सी.से. स्कूल फतहनगर में नई पानी की टंकी का…
Read More
फतहनगर-सनवाड़ पालिकाः माली ने ग्रहण किया अधिशासी अधिकारी का पद

फतहनगर-सनवाड़ पालिकाः माली ने ग्रहण किया अधिशासी अधिकारी का पद

फतनगर। कृष्णकांत माली ने सोमवार को पालिका में अधिशासी अधिकारी का पद ग्रहण किया। इस अवसर पर पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,पूर्व पालिकाध्यक्ष सुनील डांगी,पार्षद बाबुलाल गाडरी,पार्षद प्रतिनिधि विनोद चावड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं स्टाफ के सदस्यों ने उपरना द्वारा अधिशासी अधिकारी माली का स्वागत किया। अधिशासी अधिकारी का कार्य देख रहे दीपक सुथार ने माली को कार्यभार सुपुर्द किया।
Read More
डूंगरपुर में जयपुर-असारवा सुपरफास्ट ट्रेन पर पथराव

डूंगरपुर में जयपुर-असारवा सुपरफास्ट ट्रेन पर पथराव

उदयपुर। पिछले एक महीने में ट्रेन पर पथराव की घटनाएं बढ़ी हैं। भीलवाड़ा में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना अभी ताजा है कि रविवार सुबह डूंगरपुर में जयपुर से असारवा जा रही सुपरफास्ट ट्रेन पर बदमाशों ने पथराव कर दिया। हालांकि इस घटना में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा लेकिन ट्रेन की एक बोगी की खिड़की का शीशा टूट गया। मिली जानकारी के अनुसार डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के बलवाड़ा रेलवे फाटक के समीप यह घटना सुबह पांच बजे की है। बोगी पर पथराव की घटना से अंदर बैठे यात्री घबरा गए थे। इस…
Read More
कांग्रेस नेता मिस्त्री बोले राजस्थान में मिलेगी ऐतिहासिक जीत, हिमाचल और कर्नाटक में मोदी के चेहरा रहने पर भी हारी थी भाजपा

कांग्रेस नेता मिस्त्री बोले राजस्थान में मिलेगी ऐतिहासिक जीत, हिमाचल और कर्नाटक में मोदी के चेहरा रहने पर भी हारी थी भाजपा

उदयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मधुसूदन मिस्त्री का कहना है कि राजस्थान में कांग्रेस की जीत ऐतिहासिक होगी। हिमाचल और कर्नाटक चुनाव इसके गवाह हैं, जहां भाजपा ने मोदी को अपना चेहरा बनाया और दोनों जगह शिकस्त मिली। मिस्त्री रविवार को डूंगरपुर दौरे पर थे और मीडिया से बातचीत कर रहे थे। कांग्रेस नेता ने रविवार को विधानसभा चुनाव को लेकर फीडबैक लेने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक ली थी। जिसके बाद मीडिया से भी बातचीत की। उन्होंने कहा, राजस्थान में कांग्रेस की जीत पहले से बड़ी और ऐतिहासिक होगी, हालांकि वह यह नहीं बता पाए कि कांग्रेस…
Read More
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, कहा—गहलोत नहीं संभाल पा रहे गृहमंत्रालय, देते क्यों नहीं इस्तीफा

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, कहा—गहलोत नहीं संभाल पा रहे गृहमंत्रालय, देते क्यों नहीं इस्तीफा

प्रतापगढ़ में दो नाबालिग बहनों के सुसाइड का मामला: भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बोले पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो बच जाती दोनों बहनों की जान उदयपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने रविवार को प्रतापगढ़ जिले में छेड़छाड़ से परेशान होकर दो नाबालिग ममेरी बहनों के सुसाइड मामले के पीड़ितों से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने इस घटना के लिए राजस्थान सरकार तथा पुलिस महकमे को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा यदि समय पर पुलिस छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर लेती दोनों बहनों की जान बच जाती। मीडिया से मुलाकात के दौरान जोशी ने कहा…
Read More
घर में छिपा कर रखी थी पौने आठ किलो अफीम, आरोपी गिरफ्तार

घर में छिपा कर रखी थी पौने आठ किलो अफीम, आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर। चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी थाना क्षेत्र के चित्तौड़िया गांव के एक मकान से पुलिस ने 7 किलो 760 ग्राम अफीम बरामद की। जो सीढ़ियों के नीचे प्लास्टिक की बाल्टी से बनाए विशेष चैम्बर से बरामद की। जब्त अफीम की कीमत 40 लाख रुपए बताई जा रही है। मकान की तलाशी में एक लाख रुपए की नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस ने इस मामले में मकान मालिक को गिरफ्तार किया है। राशमी थानाधिकारी प्रेमसिंह ने बताया कि कपासन थानाधिकारी गजेंद्र सिंह के जरिए सूचना मिली थी कि उनके क्षेत्र के बाबरियाखेड़ा गांव से कपासन थाना पुलिस ने 21 वर्षीय…
Read More
बेकाबू टैंकर पलटा, हाईवे पर बिछी भेड़ों की लाश

बेकाबू टैंकर पलटा, हाईवे पर बिछी भेड़ों की लाश

बहते सरसों को लूटने में लगे लोग उदयपुर। जिले के गोगुन्दा क्षेत्र में घुमावदार हाईवे पर रविवार को बेकाबू टैंकर पलट गया। हादसे में सैकड़ों भेड़ों की मौत हो गई और दो गड़रिए घायल हो गए, जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पलटे टैंकर में सरसों का तेल भरा था, जिसे बहता देख ग्रामीण लूटने में जुट गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा टैंकर को हटवाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना उदयपुर जिले के गोगुंदा में रविवार को 11.30 बजे नेशनल हाईवे-27 पर…
Read More
अमरखजी महादेव क्षेत्र तेंदुओं को और बड़ी झील महाशीर मछलियों के लिए रिजर्व

अमरखजी महादेव क्षेत्र तेंदुओं को और बड़ी झील महाशीर मछलियों के लिए रिजर्व

उदयपुर के लिए दोहरी खुशी उदयपुर। शहर से सटे अमरखजी महादेव की पहचान अब बदलने जा रही है। यह क्षेत्र अब तेंदुओं के लिए रिजर्व रहेगी। संभावना जताई जा रही है कि यहां जयपुर के झालाना की तरह लेपर्ड सफारी भी शुरू की जाएगी। इसी के साथ एक और खुशी उदयपुर को मिली है। शहर के करीबी बड़ी स्थित तालाब को अब महाशीर मछलियों के लिए कंजर्वेशन के लिए रिजर्व किया गया है। इससे ना केवल उदयपुर के पर्यटन को पंख लगेंगे, वहीं जैव विविधता के संरक्षण के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। 7000 हैक्टेयर में होगा अमरखजी…
Read More
अपना घर आश्रम में दीनजनों की सेवा की

अपना घर आश्रम में दीनजनों की सेवा की

उदयपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर दिवास की सदस्याआंे ने आज आश्रयहीन, असहाय, बीमार, लावारिस ,दीनजनों की सेवार्थ संस्था आयड़ मींरा कोलोनी स्थित अपना घर आश्रम जा कर दीनजनों की सेवा की। क्लब अध्यक्षा नयना जैन ने बताया कि अपना घर आश्रम के सचिव गोपाल कनेरिया ने आश्रम के  22 प्रभुजनों से परिचय कराया। सदस्याओं ने उन प्रभुजनों को किस तरह हम मदद कर सकते हैं यह जाना।वहां की रहन-सहन व रोजमर्रा की गतिविधियों का अवलोकन किया और आगे भी सहायता का विश्वास दिलाया। क्लब ने सदस्याओं के सहयोग से खाद्य सामग्री, दाल,चावल,आटा,शक्कर, चाय पत्ती,पपड़ी,पोहा,काला नमक,घी,नहाने का साबुन,टूथपेस्ट,टूथब्रश आदि वितरित किए…
Read More
error: Content is protected !!