प्रतापगढ़ में दो नाबालिग बहनों के सुसाइड का मामला: भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बोले पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो बच जाती दोनों बहनों की जान
उदयपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने रविवार को प्रतापगढ़ जिले में छेड़छाड़ से परेशान होकर दो नाबालिग ममेरी बहनों के सुसाइड मामले के पीड़ितों से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने इस घटना के लिए राजस्थान सरकार तथा पुलिस महकमे को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा यदि समय पर पुलिस छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर लेती दोनों बहनों की जान बच जाती। मीडिया से मुलाकात के दौरान जोशी ने कहा कि इसकी जिम्मेदारी सीए गहलोत को लेनी चाहिए, क्योंकि गृह मंत्रालय उन्हीं के पास है। वह गृह मंत्री पद नहीं संभाल पा रहे हैं तो इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे, समझ से बाहर है। गौरतलब है कि युवकों की छेड़छाड़ से डरी—सहमी ममेरी बहनों ने जहर खाकर अपनी जान दे दी थी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी रविवार दोपहर प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट उपखंड पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और पुलिस से मामले की जानकारी ली। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान खड़ा किया है।
सीएम गहलोत पर साधा निशाना
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने सीएम गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा, प्रदेश में जिस प्रकार से आए दिन बेटियों के साथ जो कृत्य हो रहा है, उससे यह लग रहा है कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने वहां मौजूद पीपलखूंट पुलिस उपाधीक्षक को इस मामले में गहनता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे पीड़ित को समय पर न्याय मिल सके।
एक करोड़ रुपए मुआवजा और पीड़ित परिवार के एक—एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की रविवार की यात्रा से पहले घाटोल विधायक पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार के परिजनों से मिले। उन्होंने पीड़ित परिवार को एक करोड रुपए की आर्थिक सहायता और परिवार के एक—एक सदस्यों को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की।
यह था मामला
प्रतापगढ़ जिले की 14 और 16 साल वर्षीय दो ममेरी बहनें अपने घर से 15 किलोमीटर दूर पीपलखूंट के सरकारी स्कूल की 12वीं क्लास में पढ़ती थी। जो किराए से कमरा लेकर रहती थी। इन बहनों से स्कूल में पढ़ने वाले चार लड़के पिछले कुछ महीनों से छेड़छाड़ करते थे। गत 5 अक्टूबर स्कूल से लौट रही बहनों का युवकों ने किडनेप किया और प्रतापगढ़ शहर के नाकोड़ा में खाली प्लॉट पर छोड़ गए। बेसुध हालात में मिली बहनों की सूचना उनके अभिभावकों को आसपास के लोगों के जरिए मिली। जिस पर परिजन उन्हें लेकर थाने पहुंचे तथा युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। परिजन दोनों बेटियों को अपने घर ले आए, जहां शनिवार रात दोनों ने जहर खा लिया था।