युवाओं के जज्बे को पंख लगाने का सशक्त माध्यम है स्काउट गाइड प्रवृति-सुरेश कुमार खटीक
राज्य स्तरीय जनजाति स्काउट गाइड महोत्सव उदयपुर, 9 अक्टूबर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में उदय निवास पर आयोजित राज्य स्तरीय जनजाति स्काउट गाइड महोत्सव एवं 63वां रोवर मूट 49 वीं रेंजर मीट का दर्शक दिवस समारोह आरएसएमएम के वरिष्ठ प्रबंधक सुरेश कुमार खटीक के मुख्य आतिथ्य में हुअ। अध्यक्षता रोवर भारत स्काउट गाइड संगठन राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के नेशनल कमिश्नर निर्मल पंवार ने की जबकि विशिष्ट अतिथि राज्य सचिव पी.सी जैन, शिक्षाविद् डॉ.अमृता दाधीच रहे। अतिथियों का भारत स्काउट गाइड संगठन का स्कार्फ, इकलाई मेवाड़ी पाग पहनाकर प्रतीक चिन्ह प्रदान कर प्रधान…
