प्रतापगढ़ : राजस्थान के प्रतापगढ़ में गोवंश से भरे 8 ट्रकों को रोका, गाडियों में तोड़फोड़
पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग उदयपुर। राजस्थान के प्रतापगढ़ शहर के सूरजपोल चौराहे पर मंगलवार को लोगों ने गौवंश लेकर जा रहे आठ ट्रकों को रोककर हंगामा मचाया। वाहनों में तोड़फोड़ के साथ उनके चालकों से हाथापाई करने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस से भी धक्का—मुक्की करने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ में सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं को कुछ वाहनों में गोवंश ले जाने की सूचना मिली थी। इस पर सूरजपोल चौराहे पर 8 वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली गई, तो उनमें गोवंश भरा हुआ था। कत्ल खाने ले…
