मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजनान्तर्गत निरस्त आवेदन रि-स्टोर, आवेदनकर्ता 15 दिसंबर तक कर सकते है आक्षेप पूर्ति
भीलवाड़ा, 13 दिसंबर। मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजनान्तर्गत वर्ष 2022-23 में जारी प्रोविजनल सूची में अंकित जिन छात्रों के कमियां होने के कारण उनके आवेदन निरस्त किये गये थे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेषक श्री सत्यपाल जांगिड़ ने बताया कि मुख्य सचिव महोदय द्वारा मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना की समीक्षा बैठक के दौरान दिये गये निर्देशों के क्रम में निरस्त किये गये आवेदनों को निदेशालय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा रि-स्टोर कर दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं को निदेशालय द्वारा एस.एम.एस. द्वारा सूचित कर दिया गया है। उन्होंने छात्र-छात्राओ को सूचित करते हुए बताया कि 15…
