Bhilwara

पूर्व में रियायती दर पर आवंटित भूमि निरस्त करने के मुद्दे पर विधायक कोठारी ने सरकार से मांगा जवाब

पूर्व में रियायती दर पर आवंटित भूमि निरस्त करने के मुद्दे पर विधायक कोठारी ने सरकार से मांगा जवाब

भीलवाड़ा 17 अप्रैल। भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी  ने राजस्थान विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से सरकार द्वारा पूर्व में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को रियायती दर पर किए गए भूमि आवंटन तथा बाद में उन्हें निरस्त किए जाने के मामले पर जवाब मांगा है। विधायक कोठारी ने अपने प्रश्न में कहा कि नगरीय विकास विभाग द्वारा मंत्रिमंडल की आज्ञा के तहत नगर विकास न्यास, भीलवाड़ा की 15 संस्थाओं को 10 प्रतिशत दर पर भूमि आवंटन का निर्णय लिया गया था। उन्होंने पूछा है कि क्या उक्त निर्णयों के अनुरूप भूमि आवंटन आदेश जारी किए गए थे, उनकी प्रतियां सदन…
Read More
विधायक कोठारी का सपना ओलंपिक 2036 में खेलें भीलवाड़ा के खिलाड़ी

विधायक कोठारी का सपना ओलंपिक 2036 में खेलें भीलवाड़ा के खिलाड़ी

नन्हें बच्चों के लिए सरकार के साथ समाज, स्कूल और संस्थाएं आगे आए- निमावत भीलवाड़ा 17 फरवरी ।भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी की प्रेरणा से “विधायक खेल विकास योजना” के तहत भीलवाड़ा में 3 से 13 वर्ष तक के नन्हें बच्चों के लिए एक अनूठी पहल प्रारंभ की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2036 के ओलंपिक में भीलवाड़ा के खिलाड़ियों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को तैयार करना है। योजना के संयोजक विवेक निमावत एवं कोच अजीत जैन ने बताया कि आज के दौर में नन्हें बच्चे मोबाइल, टीवी, इंटरनेट और फास्ट फूड…
Read More
गौसेवा एवं गौ-रक्षा कार्यों के लिए हरि शेवा धाम ने बढ़ाए हाथ

गौसेवा एवं गौ-रक्षा कार्यों के लिए हरि शेवा धाम ने बढ़ाए हाथ

भीलवाड़ा। गौसेवा एवं गौ-रक्षा के संकल्प को सशक्त करते हुए हरि शेवा धर्मशाला भीलवाड़ा की ओर से श्री दादूदयाल गौशाला समिति को एक महिंद्रा केम्पर गौ-रक्षा वाहन (एम्बुलेंस) प्रदान किया गया है। यह झरण्या गौशाला राजस्थान के टोंक जिले के निवाई कस्बे में बॉली रोड पर   स्थित है। इस पुण्य कार्य का शुभारंभ सोमवार को भीलवाड़ा स्थित हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ।  गौमाता की विधिवत पूजा-अर्चना कर वाहन को गोवंश की सेवा हेतु समर्पित किया गया। शुभारंभ अवसर पर जनमानस में गौसेवा के प्रति जागरूकता का संदेश…
Read More
अमृत-2 के 131.58 करोड़ के कार्यादेश में देरी पर विधायक कोठारी ने उठाए सवाल

अमृत-2 के 131.58 करोड़ के कार्यादेश में देरी पर विधायक कोठारी ने उठाए सवाल

मुख्यमंत्री शहरी जल जीवन मिशन में भीलवाड़ा को कब मिलेगा लाभ स्वच्छ पेयजल पर सरकार की जमीनी योजना क्या है ? भीलवाड़ा 14 फरवरी। भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से शहर की पेयजल व्यवस्थाओं को लेकर राज्य सरकार से विस्तृत जवाब मांगा है। उन्होंने अमृत-2 योजना एवं मुख्यमंत्री शहरी जल जीवन मिशन के तहत भीलवाड़ा को मिली स्वीकृतियों और कार्य प्रगति की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। विधायक कोठारी ने पूछा कि क्या भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में अमृत-2 योजनांतर्गत 131.58 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल परियोजना स्वीकृत है? यदि हां, तो…
Read More
मातृशक्ति की ऐतिहासिक बैठक सम्पन्न, सनातन मंगल महोत्सव को भव्य बनाने का लिया संकल्प

मातृशक्ति की ऐतिहासिक बैठक सम्पन्न, सनातन मंगल महोत्सव को भव्य बनाने का लिया संकल्प

भीलवाड़ा। सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह के सफल और भव्य आयोजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में सनातन समाज की सभी जाति–बिरादरी की मातृशक्ति की विशेष बैठक हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजित की गई। बैठक में मातृशक्ति ने प्राण–प्रण से महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने का अभूतपूर्व संकल्प लिया बैठक का वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक ऊर्जा और सेवा भाव से ओत-प्रोत रहा। बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति ने एक स्वर में कहा कि यह महोत्सव केवल आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, संस्कार और एकता का महापर्व है। सभी ने…
Read More
स्वर्गीय भंवर सिंह चौधरी की पुण्यतिथि एवं डॉ. एस.एन. सुब्बाराव की जयंती साधना मंदिर में मनाई

स्वर्गीय भंवर सिंह चौधरी की पुण्यतिथि एवं डॉ. एस.एन. सुब्बाराव की जयंती साधना मंदिर में मनाई

जिला प्रौढ़ शिक्षा संघ भीलवाड़ा के पूर्व अध्यक्ष गांधीवादी सर्वोदय विचारक एवम शिक्षाविद भंवर सिंह चौधरी की पुण्यतिथि संस्था के अध्यक्ष शोभाराम जाट की अध्यक्षता गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी के मुख्य आतिथ्य शिवराम खटीक जिला अध्यक्ष कांग्रेस शहर के विशिष्ट आतिथ्य में साधना मंदिर में मनाई गई । समन्वयक मुस्ताक अली मंसूरी ने बताया कि संस्था की ओर से गांधीवादी विचारधारा के क्षेत्र में सूरजमल सोमानी सेवा सदन ,शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षाविद एवं पेंशनर समाज के भूपेंद्र दत्ता तथा समाज सेवा के क्षेत्र में डॉक्टर आर सी सामरिया को स्मृति चिन्ह भेंटकर ,शॉल ओढ़ाकर…
Read More
विधायक अशोक कोठारी के प्रयासों से बजट पूर्व भीलवाड़ा को मिली  करोड़ों की सौगात

विधायक अशोक कोठारी के प्रयासों से बजट पूर्व भीलवाड़ा को मिली करोड़ों की सौगात

सड़क,शिक्षा,स्वास्थ्य,पेयजल सहित बुनियादी सुविधाओं का होगा विस्तार भीलवाड़ा 6 फ़रवरी। शहर के विकास को नई ऊंचाई देने के संकल्प के साथ भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने बजट पूर्व बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विधायक कोठारी के विशेष प्रयासों से राज्य सरकार ने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 77.75 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। इस राशि का बड़ा हिस्सा शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क बुनियादी ढांचे और शहर के सौंदर्यीकरण पर व्यय किया जाएगा। गौरतलब है कि इन महत्वपूर्ण कार्यों के अधिकांश प्रस्ताव डीएमएफटी (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) फंड के माध्यम से स्वीकृत कराए गए…
Read More
संयुक्त निदेशक डॉ. सम्पत सिंह जोधा ने जहाजपुर व माण्डलगढ़ उप जिला चिकित्सालयों का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में दिये सुधार के निर्देश

संयुक्त निदेशक डॉ. सम्पत सिंह जोधा ने जहाजपुर व माण्डलगढ़ उप जिला चिकित्सालयों का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में दिये सुधार के निर्देश

आयुष्मान योजना में प्रगति और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढाये चिकित्सक-संयुक्त निदेशक डा. जोधा भीलवाडा, 04 फरवरी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने, अस्पतालों में व्यवस्थाओं को सुधारने तथा राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को संयुक्त निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं (जोन अजमेर) डॉ. सम्पत सिंह जोधा ने जहाजपुर एवं माण्डलगढ़ स्थित उप जिला चिकित्सालयों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा वार्डों सहित अस्पताल की सभी विंग्स का अवलोकन कर आवश्यक सुधारात्मक निर्देश…
Read More
भीलवाड़ा : जिले में गर्भवती व धात्री महिलाओं को मिल रहा एफसीएम का सुरक्षा कवच

भीलवाड़ा : जिले में गर्भवती व धात्री महिलाओं को मिल रहा एफसीएम का सुरक्षा कवच

एनीमिक गर्भवती महिलाओं के लिए एफसीएम इंजेक्शन से बढ़ रहा है हीमोग्लोबिन एनीमिया से घबराएं नही, जागरूक बनें और समय पर चिकित्सा केन्द्रों पर जाकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त करें-सीएमएचओ डॉ. गुर्जर भीलवाडा, 11 दिसम्बर। जिले को एनीमिया मुक्त बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक विशेष अभियान पिंक पखवाड़ा चलाया जा रहा है, जो आगामी 15 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। पिंक पखवाड़ा अभियान का मुख्य उद्देश्य गंभीर एनीमिया से ग्रसित गर्भवती महिलाओं में खून की कमी को दूर कर उन्हें एनीमिया मुक्त कर स्वस्थ बनाना है। पखवाडे के दौरान एनीमिक से पीड़ित महिलाओं को…
Read More
भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने मुख्यमंत्री शर्मा से की मुलाकात

भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने मुख्यमंत्री शर्मा से की मुलाकात

शहर के सर्वांगीण विकास पर व्यापक चर्चा क्लीन ग्रीन इको सिटी का हो क्रियान्वयन अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले उद्योगों का हो समुचित विकास भीलवाड़ा 9 दिसंबर । भीलवाड़ा शहर विधायक अशोक कोठारी ने जयपुर में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मुलाकात की। विधायक कोठारी ने मुख्यमंत्री से मिलकर भीलवाड़ा के सर्वांगीण विकास से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।  मुलाकात के दौरान विधायक कोठारी ने मुख्यमंत्री के सामने भीलवाड़ा शहर से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से रखा। उन्होंने शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने नई विकास परि योजनाओं को शुरू…
Read More
error: Content is protected !!