Banswara

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बांसवाड़ा के चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बांसवाड़ा के चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न

बांसवाड़ा : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, बांसवाड़ा के हाल ही में सम्पन्न हुए चुनावों में सर्वसम्मति से डॉ. मुनव्वर हुसैन जी को पुनः अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही डॉ. डी.के. गोयल जी को सचिव एवं डॉ. कृष्णा दोसी जी को कोषाध्यक्ष के रूप में दायित्व सौंपा गया। डॉ. मुनव्वर हुसैन जी को यह दायित्व उनके पूर्व कार्यकाल में दिखाई गई निष्ठा, एसोसिएशन के प्रति समर्पण एवं चिकित्सकों के हितों की रक्षा में उनकी सक्रिय भूमिका के आधार पर पुनः सौंपा गया है। उन्होंने चिकित्सकों की समस्याओं को प्रबलता से उठाकर संस्था को एक नई पहचान दिलाई है। नवनियुक्त सचिव…
Read More
बांसवाड़ा : बांसवाड़ा – कपिल-केदारेश्वर प्रतिष्ठा महोत्सव दैव प्रतिमाओं का विविध द्रव्य अधिवास विधान, प्रासाद वास्तु, रूद्रयाग आदि अनुष्ठान हुए

बांसवाड़ा : बांसवाड़ा – कपिल-केदारेश्वर प्रतिष्ठा महोत्सव दैव प्रतिमाओं का विविध द्रव्य अधिवास विधान, प्रासाद वास्तु, रूद्रयाग आदि अनुष्ठान हुए

बाँसवाड़ा, 19 अप्रेल/बांसवाड़ा शहर के सिंहवाव क्षेत्र स्थित श्री कपिल गणेश एवं श्री केदारेश्वर महादेव मन्दिर के 3 दिवसीय पुनर्प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को विभिन्न महत्त्वपूर्ण प्रतिष्ठा प्रयोग विधि-विधान से हुए। प्रतिष्ठा अनुष्ठानों के दर्शन तथा यज्ञ मण्डप की परिक्रमा कर पुण्य लाभ पाने के लिए दिन भर भक्तों का आवागमन बना रहा। ये सभी अनुष्ठान प्रधान आचार्य पं. पंकज पण्ड्या एवं पं. भावेश पण्ड्या तथा प्रतिष्ठा आचार्य पं. यज्ञनारायण पण्ड्या और उपाचार्य पं. कमलकान्त पण्ड्या, प्र. प्रदीप भट्ट आदि के निर्देशन एवं आचार्यत्व में हुए। पण्डितों के समूह ने किया रूद्राभिषेक विधान महोत्सव के अन्तर्गत शनिवार को शुक्रवार को विंध्यवासिनी अष्टमी…
Read More
बांसवाड़ा – कपिल-केदारेश्वर प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

बांसवाड़ा – कपिल-केदारेश्वर प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

शहर में रविवार तक रहेगी अनुष्ठानों और यज्ञार्चन की धूम, पहले दिन गणेशार्चन, ग्रहशान्ति, चण्डी विधान हुए बाँसवाड़ा, 18 अप्रेल/बांसवाड़ा शहर के सिंहवाव क्षेत्र स्थित श्रृद्धा केन्द्र श्री कपिल गणेश एवं श्री केदारेश्वर महादेव मन्दिर के 3 दिवसीय पुनर्प्रतिष्ठा महोत्सव का श्रीगणेश शुक्रवार प्रातः विनायक स्तवन एवं गणपति महापूजा से हुआ। इसके उपरान्त स्थापित देवताओं का आवाहन एवं षोड़शोपचार से पूजन-अर्चन, गणेश याग, मण्डप प्रवेश, ग्रह पूजा, ग्रह शान्ति, ग्रह होम, मातृका पूजन, पुण्याहवाचन, कुटीर होम आदि अनुष्ठान हुए। इस दौरान् प्रधान आचार्य पं. पंकज पण्ड्या एवं पं. भावेश पण्ड्या तथा प्रतिष्ठा आचार्य पं. यज्ञनारायण पण्ड्या और उपाचार्य पं. कमलकान्त पण्ड्या, प्र. प्रदीप भट्ट आदि के निर्देशन एवं आचार्यत्व में प्रतिष्ठा विधान एवं नौ कुण्डीय यज्ञार्चन…
Read More
बांसवाड़ा शहर में तीन दिवसीय विशाल प्रतिष्ठा महोत्सव 18 अप्रेल से

बांसवाड़ा शहर में तीन दिवसीय विशाल प्रतिष्ठा महोत्सव 18 अप्रेल से

सिंहवाव क्षेत्र के कपिल-केदारेश्वर धाम पर उमड़ेगा आस्था का ज्वार, वागड़ की वैदिक परम्पराओं से होगी देव प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा, नौ कुण्डीय यज्ञार्चन महानुष्ठान सहित विशेष धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी बाँसवाड़ा, 9 अप्रेल/आगामी 18 से 20 अप्रेल तक शहर के सिंहवाव स्थित श्री कपिल गणेश एवं श्री केदारेश्वर महादेव मन्दिर के पुनर्प्रतिष्ठा महोत्सव में अन्य देव-देवताओं की मूर्तियों की स्थापना के साथ ही वैदिक विधि-विधान और धर्मशास्त्रीय परम्पराओं के अनुरूप नौ कुण्डीय यज्ञार्चन महानुष्ठान भी होगा। इस विशाल समारोह को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां जारी हैं। श्री कपिल-केदारेश्वर मन्दिर विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष सुभाष त्रिवेदी एवं सचिव अनन्त जोशी…
Read More
बांसवाड़ा में महिला थाना पुलिस की कार्रवाई : 15,000 हजार रूपये ईनामी गिरफ्तार

बांसवाड़ा में महिला थाना पुलिस की कार्रवाई : 15,000 हजार रूपये ईनामी गिरफ्तार

* महिला का अपहरण कर बंधक बना लम्बे समय तक दुष्कर्म का है आरोपी, 06 साल से था वांछित जयपुर 6 अप्रैल। बांसवाड़ा जिले की महिला थाना पुलिस ने एक महिला का अपहरण कर बंधक बना लंबे समय तक दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी कृष्णा उर्फ दिनेश उर्फ कतल सिंघाड़ा पुत्र चतरा (29) निवासी सिंघाडो का पाडला थाना अरथुना जिला बांसवाड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपी 6 साल से फरार चल रहा था। बांसवाड़ा एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि आरोपी कृष्णा उर्फ दिनेश उर्फ कतल के विरुद्ध वर्ष 2019 में एक महिला का अपहरण कर लंबे समय…
Read More
“सेल्फ स्टडी से सत्येन बने राजस्थान के सबसे युवा असिस्टेंट प्रोफेसर

“सेल्फ स्टडी से सत्येन बने राजस्थान के सबसे युवा असिस्टेंट प्रोफेसर

समर्पित व सतत प्रयासों ने सत्येन को दिलाई सफलता अंग्रेज़ी विषय में बाँसवाड़ा के कन्या महाविद्यालय में हुआ पदस्थापन बाँसवाड़ा. “सुनियोजित, सतत और सधे समर्पित प्रयासों से किसी भी लक्ष्य को सफलता में बदला जा सकता है “यह चरितार्थ किया है राजस्थान लोक सेवा आयोग से चयनित एवं आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा द्वारा हरिदेव जोशी राजकीय कन्या महाविद्यालय में हाल ही में पदस्थापित सत्येन पानेरी ने। बड़ोदिया निवासी सत्येन पानेरी ने सेल्फ स्टडी कर राज्यमें कॉलेज शिक्षा में अंग्रेजी विषय के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर की कुल147 की सूची में सबसे कम उम्र मात्र 23की वय में 17 वां स्थान अर्जित कर न…
Read More
बांसवाड़ा : श्री पीताम्बरा आश्रम में नव वर्ष धूमधाम से मनाया गया

बांसवाड़ा : श्री पीताम्बरा आश्रम में नव वर्ष धूमधाम से मनाया गया

नूतन वर्ष अभिनन्दन समारोह हुआ, मारुति अनुष्ठान में बहा श्रृद्धा का ज्वार, बड़ा रामद्वारा के संत श्री रामप्रकाश महाराज ने किया पौधारोपण अभियान का शुभारंभ बांसवाड़ा, 30 मार्च/भारतीय नव वर्ष गायत्री मण्डल बांसवाड़ा द्वारा वनेश्वर महादेव मन्दिर के पास संचालित श्री पीताम्बरा आश्रम में रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। नव वर्ष अभिनन्दन समारोह गायत्री मण्डल एवं नटवरानन्दी वेलफेयर फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। बड़ा रामद्वारा के संत, प्रमुख आध्यात्मिक चिन्तक श्री रामप्रकाशजी रामस्नेही महाराज के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह की अध्यक्षता गायत्री मण्डल के मुख्य संरक्षक, पूर्व आयुक्त श्री दिलीप गुप्ता ने की जबकि…
Read More
उत्तम स्वामी ने बरबोदनिया स्कूल में किया विकास कार्यो का लोकार्पण

उत्तम स्वामी ने बरबोदनिया स्कूल में किया विकास कार्यो का लोकार्पण

शिक्षाविद स्व.छगनलाल शर्मा की प्रतिमा का किया अनावरण कहा-मनुष्य जीवन की सवसे बड़ी साधना है माता-पिता की सेवा सागवाड़ा, 16 मार्च। काशी विद्वत परिषद के संरक्षक, महामंडलेश्वर ईश्वरानन्द उत्तम स्वामी महाराज ने कहा है कि मनुष्य जीवन की सबसे बड़ी साधना माता-पिता की सेवा और उनके शब्दों-शिक्षाओं को पूर्ण समर्पण के साथ जीवनभर निभाना है। उत्तम स्वामी रविवार को डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा उपखंड क्षेत्र के बरबोदनिया गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षाविद स्व.छगनलाल शर्मा की स्मृति में विविध लोकार्पण कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि परोपकाराय सतां विभूतय…
Read More
बांसवाड़ा : इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी बांसवाड़ा एवं होटल उत्सव के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर संपन्न

बांसवाड़ा : इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी बांसवाड़ा एवं होटल उत्सव के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर संपन्न

बांसवाड़ा : आज इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी बांसवाड़ा एवं होटल उत्सव के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें शोभित जी गुप्ता (उत्सव होटल के मालिक) ने अपने जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्तदान हेतु होटल उत्सव द्वारा उच्च स्तर की व्यवस्था की गई थी, जिससे रक्तदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। आयोजन स्थल पर स्वास्थ्य सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध किए गए थे, जिससे रक्तदाताओं को बेहतर सुविधा मिल सके। डॉक्टर मुनव्वर हुसैन ने बताया कि जिला ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते…
Read More
माही धरा पर थिरकने लगा है बहुआयामी विकास का फागुन

माही धरा पर थिरकने लगा है बहुआयामी विकास का फागुन

बाँसवाड़ा, 12 मार्च/राजस्थान के सीमावर्ती जनजाति बहुल बांसवाड़ा के लिए इस बार की होली विकास के कई रंगों और रसों का संदेसा लेकर आयी है। माही मैया के स्नेह-रस से आप्लावित बांसवाड़ा की धरा विकास के इन इन्द्रधनुषी रंगों से साक्षात कराने लगी है, जिनकी वजह से यह पूरा आदिवासी अंचल आने वाले समय में देश और दुनिया में विकास के मानचित्र पर प्रमुखता से उभरकर सरकारी प्रयासों और विकास योजनाओं के अनथक क्रियान्वयन का कीर्तिगान करने लगेगा। हरी-भरी वादियों के बीच विकास का अवगाहन करने वाले लोक जीवन में अब नई बहार का संगीत और प्रगति की गंध बिखरने…
Read More
error: Content is protected !!