बांसवाड़ा में सहायक सांख्यिकी अधिकारी 3 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
एसीबी की कार्रवाई उदयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी)ने शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट कार्यालय स्थित अनुजा निगम के सहायक सांख्यिकी अधिकारी दीपक डिंडोर को तीन हजार रुपए की रिश्वत राशि के साथ गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत उसने परिवादी से स्वीकृत लोन की दूसरी किश्त जारी करने के एवज में ली थी। एसीबी की एक अन्य टीम उसके आवास सहित अन्य ठिकानों पर भी दबिश देकर तलाशी ले रही है। बताया गया कि परिवादी की शिकायत पर एसीबी के एएसपी माधव सिंह ने सत्यापन के बाद शुक्रवार को रिश्वत के आरोपी अधिकारी को उसके ही दफ्तर से गिरफ्तार कर लिया। इस…
