पं. आशीष पण्ड्या श्रीविद्या साधना परिषद के संयोजक मनोनीत
बांसवाड़ा, 29 नवम्बर/श्रीविद्या साधना के व्यवहारिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण के लिए गायत्री मण्डल के अधीन संचालित श्रीविद्या साधना परिषद के लिए श्रीविद्या साधक पं. आशीष पण्ड्या (पिण्डारमा) को संयोजक मनोनीत किया गया है। इसकी घोषणा गायत्री मण्डल के अध्यक्ष द्वारा की गई। पं. आशीष पण्ड्या वागड़ अंचल के श्रीविद्या साधकों एवं साधिकाओं तथा श्रीविद्या साधना सीखने एवं प्रयोग करने के इच्छुक जिज्ञासु एवं निष्ठावान भक्तों के समूह गठित कर श्रीविद्या साधना परिषद के माध्यम से पुरातन परम्पराओं के संरक्षण-संवर्धन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं शिविरों सहित श्रीविद्या अनुष्ठानों के आयोजन की दिशा में कार्य करेंगे। शीतकालीन अवकाश में श्रीविद्या साधना विषयक…
