‘गुरुवर तेरा साथ चाहिए… आचार्य संघ के जयकारों से गूंज उठी पायड़ा नगरी
- शोभायात्रा में उमड़ा सकल जैन समाज, चार माह तक बहेगी धर्म की गंगा - आचार्य कुशाग्रनंदी संसघ का पायड़ा जैन मंदिर में चातुमासिक प्रवेश - जब जब मनुष्य धर्म से परे जाता हैं, वह अपने विनाश को आमंत्रित करता हैं : कुशाग्रनंदी उदयपुर, 4 जुलाई। भक्त शिरोमणी गणधाराचार्य कुंथूसागर महाराज के परमशिष्य देवश्रमण आचार्य कुशाग्रनंदी महाराज, मुनि अजय ऋषि, भट्टारक अरिहंत ऋषि ससंघ का 37वां चातुर्मासिक प्रवेश सोमवार को पायड़ा स्थि पद्मप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में हुआ। सोमवार प्रात: आयड़ स्थित चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन से निकली शोभायात्रा में सबसे आगे तीन अश्वो पर धर्म ध्वजा धारण किए नौनिहाल, उसके…
