Blog

लंपी स्कीन बीमारी से पशुधन को बचाने में भामाशाह कर सकते है सहयोग

लंपी स्कीन बीमारी से पशुधन को बचाने में भामाशाह कर सकते है सहयोग

मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा होगी राशिउदयपुर 25 अगस्त। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार पशुओं को लंपी स्कीन बीमारी से बचाने तथा रोग ग्रस्त पशुओं का इलाज करने के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष द्वारा एक खाता संचालित किया जा रहा है जिसमें कोई भी भामाशाह तथा दानदाता राशि जमा करा कर पुण्य कमा सकता है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रभारी अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन ओ.पी.बुनकर ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति मुख्यमंत्री सहायता कोष के अंतर्गत निर्धारित खाता  Raj. CMRF Lumpy Skin Disease Mitigation Fund Account है तथा खाता संख्या 41180075428 है जिसका आईएफएससी कोड SBIN0031031 तथा बैंक का नाम स्टेट बैंक ऑफ…
Read More
राज्य वित्त आयोग की नगर निकायों के साथ संभाग स्तरीय बैठक संपन्न

राज्य वित्त आयोग की नगर निकायों के साथ संभाग स्तरीय बैठक संपन्न

अर्बनाइजेशन कार्यों में एक्सपर्टाइज हासिल करें अधिकारी - आयोगसंभाग के सभी कलेक्टर्स, निकाय अध्यक्ष, आयुक्त, ईओ रहे मौजूदउदयपुर 25 अगस्त। षष्टम राज्य वित्त आयोग सदस्य लक्ष्मण सिंह रावत और अशोक लाहोटी ने उदयपुर के अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को नगर निकायों के साथ संभाग स्तरीय बैठक ली। उदयपुर नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक दौरान एसएफसी फंड से अपेक्षाओं और सुझावों पर चर्चा की गई। बैठक में नगरीय विकास के सम्बन्ध में आने वाली समस्याएं, विभिन्न नगर निकायों द्वारा किये गए नवाचारों और बेस्ट प्रेक्टिसेस, सर्विस डिलीवरी बेहतर करने और रेवेन्यू कलेक्शन के नए स्रोतों के…
Read More
सफल अभ्यर्थियों का वर्गवार प्रोविजनल परीक्षा परिणाम जारी

सफल अभ्यर्थियों का वर्गवार प्रोविजनल परीक्षा परिणाम जारी

प्रतापगढ़, 25 अगस्त। पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रतापगढ़ जिले के कॉन्स्टेबल सामान्य/चालक (टीएसपी) भर्ती-2021 के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थियों के उत्तर-पत्रकों के जॉच के उपरान्त सफल अभ्यर्थियों का वर्गवार प्रोविजनल परीक्षा परिणाम अतिरिक्त महानिदेषक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड राजस्थान जयपुर द्वारा 24 अगस्त 2022 को जारी किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि सफल अभ्यर्थियों के रोल नम्बरों की सूची विभाग की वैबसाईट पर अपलोड कर दी गई है तथा जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा कर दी गई है। उन्हांेने बताया कि सफल अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता/मापतौल परीक्षा शीघ्र आयोजित की जावेगी, जिसकी नियत तिथि…
Read More
सक्का को मानद डॉक्टरेट की उपाधि

सक्का को मानद डॉक्टरेट की उपाधि

उदयपुर 25 अगस्त। उदयपुर के अन्तर्राष्ट्रीय स्वर्ण शिल्पी इकबाल सक्का को महाराष्ट्र में आयोजित हॉप इन्टरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड्स एवं हॉप फाउण्डेशन महाराष्ट्र द्वारा आर्ट ऑफ मिनिएचर के क्षेत्र में स्वयं द्वारा सोने से निर्मित विश्व की सबसे छोटी 90 सूक्ष्मतम कलाकृतियां बनाकर गिनीज बुक, लिम्का बुक, नेपाल बुक, गोल्डन बुक, इन्टरनेशनल बुक इत्यादि में दर्ज करा देश का नाम रोशन किया है।सक्का को इन उपलब्ध्यिों के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि से संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने भारतीय हॉप इन्टरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड कार्यालय के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अहमद शेख द्वारा गोल्ड मेडल ट्रोफी व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सक्का…
Read More
राजस्थान में राष्ट्रीय स्काउट एवं गाइड जम्बूरी 4 जनवरी 2023 से

राजस्थान में राष्ट्रीय स्काउट एवं गाइड जम्बूरी 4 जनवरी 2023 से

- मुख्यमंत्री ने आयोजन के लिए 24.70 करोड़ रूपए की दी स्वीकृति - पाली जिले के रोहट में होगा आयोजन, हिस्सा लेंगे 35 हजार स्काउट एवं गाइड - राजस्थान को 66 वर्ष बाद मिली मेजबानी जयपुर, 24 अगस्त। स्काउट एवं गाइड का सबसे बड़ा कार्यक्रम ‘राष्ट्रीय स्काउट एवं गाइड जम्बूरी‘ 4 जनवरी से 10 जनवरी, 2023 तक पाली जिले के रोहट में आयोजित होगा। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड की मेजबानी में होने वाली 18वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में 1500 विदेशी सहित पूरे देश से 35 हजार से अधिक स्काउट एवं गाइड हिस्सा लेंगे।  मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने जम्बूरी के आयोजन के लिए 24 करोड़ 70 लाख रूपए के वित्तीय प्रावधान को मंजूरी दी है। इसमें राजस्थान राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स को 10 करोड़ रूपए…
Read More
ब्यावर सहित छः जिला मुख्यालयों में विशिष्ठ न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय घोषित

ब्यावर सहित छः जिला मुख्यालयों में विशिष्ठ न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय घोषित

जयपुर, 24 अगस्त। राज्य सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर ब्यावर (अजमेर जिला), अलवर, चित्तौड़गढ़, पाली, राजसमन्द एवं सीकर मुख्यालयों पर स्थापित समस्त अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालयों को विशिष्ठ न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय घोषित किया गया है।  विधि एवं विधिक कार्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री प्रवीर भटनागर ने बताया कि प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालयों को विशिष्ठ न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि इन न्यायालयों का स्थानीय क्षेत्राधिकार दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 के प्रावधानों के अन्तर्गत संबंधित जिला एवं सैशन न्यायाधीश एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा निर्धारित किया जाएगा।
Read More
मुख्यमंत्री का बालिका शिक्षा प्रोत्साहन में बड़ा निर्णय प्रदेश में ‘बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना‘ लागू 36,300 छात्राओं को होगा शुल्क का पुनर्भरण

मुख्यमंत्री का बालिका शिक्षा प्रोत्साहन में बड़ा निर्णय प्रदेश में ‘बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना‘ लागू 36,300 छात्राओं को होगा शुल्क का पुनर्भरण

- मुख्यमंत्री ने पुनर्भरण के लिए दी 14.83 करोड़ रूपये की स्वीकृति जयपुर, 24 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बालिका उच्च शिक्षा प्रोत्साहन की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। अब प्रदेश की बालिकाओं और महिलाओं को दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए संस्थानों को भुगतान की गई फीस का पुनर्भरण मिलेगा। इससे वे पढ़ाई जारी रखकर भविष्य संवार सकेंगी। इसके लिए श्री गहलोत ने राज्य में ‘बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना‘ को लागू कर दिया है। श्री गहलोत ने योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष कुल 36 हजार 300 बालिकाओं और महिलाओं को लाभान्वित करने के…
Read More
अधिशाषी अधिकारी, राजस्व अधिकारी तथा सहायक अभियंता के पदों पर होगी भर्ती

अधिशाषी अधिकारी, राजस्व अधिकारी तथा सहायक अभियंता के पदों पर होगी भर्ती

स्वायत्त शासन विभाग के 118 प्रशासनिक व तकनीकी  पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी 29 अगस्त से 27 सितंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन जयपुर, 24 अगस्त। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा बुधवार को स्वायत्त शासन विभाग में कुल 118 विभिन्न प्रशासनिक एवं तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। आयोग सचिव श्री एचएल अटल ने बताया कि आयोग द्वारा सहायक अभियंता (सिविल) के 41 पद, राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय के 14 पद एवं अधिशाषी अधिकारी वर्ग चतुर्थ के 63 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। अभ्यर्थियों द्वारा 29 अगस्त से 27 सितंबर 2022 की रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। अभ्यर्थियों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर…
Read More
दिल्ली में ‘इन्वेस्टर्स मीट एंड एमओयू साइनिंग सेरेमनी‘ राज्य सरकार और निवेशकों के बीच 69,789 करोड़ रूपए के एमओयू 

दिल्ली में ‘इन्वेस्टर्स मीट एंड एमओयू साइनिंग सेरेमनी‘ राज्य सरकार और निवेशकों के बीच 69,789 करोड़ रूपए के एमओयू 

- जयपुर में 7-8 अक्टूबर, 2022 को आयोजित होगा ‘इन्वेस्ट राजस्थान’  - निवेशकों के अनुकूल उपलब्ध नीतिगत ढांचे से राजस्थान बना निवेशकों का पसंदीदा राज्य  - मुख्यमंत्री ने कहा- निवेशक राज्य में औद्योगिक विकास के लिए दें सुझाव जयपुर, 24 अगस्त। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में औद्योगिक क्षेत्र स्थापना को लेकर अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक विकास के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इससे निवेशकों को राज्य में निवेश करने में आसानी हुई है। यहां निवेशकों की समस्याओं को सुनना और प्रतिबद्धता के साथ उनका समयबद्ध निस्तारण करना राज्य सरकार की मुख्य…
Read More
पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त गिरफ्तार

जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा द्वारा पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुकत की सुचना पर दिशा निर्देश दिये जाकर त्वरित कार्यवाही करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुकेश सांखला के पर्यवेक्षण में वृताधिकारी सलुम्बर श्रीमति सुधा पालावत के निकट सुपरविजन व सलुम्बर थानाधिकारी राव अजय सिह पु.नि. के नेतृत्व में थाना सलुम्बर पुलिस जाप्ता द्वारा पुलिस रिमाण्ड से अभियुक्त सुरेश उर्फ हुरजा पुत्र देवा मीणा उम्र 25 वर्श निवासी गावडापाल जेलावत फला थाना सलुम्बरफरार हो गया था जिसको थाना सलुम्बर जाप्ता द्वारा गिरफतार कर लिया गया।घटना:-थाना हाजा के प्रकरण संख्या 307/2020 धारा 457.380 भादस मे मुलिजम सुरेश उर्फ हुरजा पुत्र देवा…
Read More
error: Content is protected !!